Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Indore: पति से विवाद के बाद पत्नी ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 5 अगस्त 2024 (16:20 IST)
इंदौर। इंदौर में पति से झगड़े के बाद 30 वर्षीय एक महिला ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। महिला की आत्महत्या की घटना किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लसूड़िया थाना क्षेत्र की सिंगापुर टाउनशिप में अपने पति राहुल से रविवार शाम झगड़े के बाद अंगूरी (30) घर की तीसरी मंजिल पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने बताया कि अंगूरी के पति और पड़ोसियों ने उन्हें मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसने तात्कालिक आवेश में पानी की टंकी से नीचे छलांग लगा दी जिससे उनकी मौत हो गई।

ALSO READ: बांग्लादेश में तख्ता पलट, शेख हसीना का इस्तीफा, सेना बनाएगी अंतरिम सरकार
 
सिंह ने बताया कि महिला के पति और पड़ोसियों से पूछताछ करके उसकी आत्महत्या की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के 2 बच्चे हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना का वीडियो देखकर भी महिला की आत्महत्या का सटीक कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments