Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंदौर में बढ़ा आधी आबादी का रुतबा, महिलाओं के नाम पर 39 प्रतिशत संपत्तियों का पंजीयन

36,300 दस्तावेजों का पंजीयन केवल महिलाओं के नाम पर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (21:17 IST)
Registration of 39 percent properties in the name of women in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर (Indore) जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान करीब 39 प्रतिशत अचल संपत्तियों (immovable properties) का पंजीयन केवल महिलाओं के नाम पर कराया गया। इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 5,500 करोड़ रुपए है। पंजीयन विभाग (Registration Department) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इनमें से 36,300 दस्तावेजों का पंजीयन केवल महिलाओं के नाम पर हुआ है।

ALSO READ: Lok Sabha Election : मांड्या से कांग्रेस उम्मीदवार वेंकटरमण गौड़ा की पत्नी के पास 633 करोड़ की संपत्ति
 
36,300 दस्तावेजों का पंजीयन केवल महिलाओं के नाम पर : वरिष्ठ जिला पंजीयक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को खत्म हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में इंदौर में अचल संपत्तियों के कुल 93,500 विक्रय पत्रों अथवा हस्तांतरण पत्रों का पंजीयन किया गया जिनमें से 36,300 दस्तावेजों का पंजीयन केवल महिलाओं के नाम हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान जिले में महिलाओं के नाम पर पंजीकृत इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 5,500 करोड़ रुपए है।

ALSO READ: बालू ने दाखिल किया हलफनामा, दी 17.4 करोड़ की संपत्ति की जानकारी
 
महिलाओं को पंजीयन शुल्क में मिलती है 2 प्रतिशत की छूट : शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के नाम पर संपत्तियों के पंजीयन को प्रोत्साहित करने के लिए पंजीयन शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट देती है। वरिष्ठ जिला पंजीयक के मुताबिक इंदौर में 2023-24 के दौरान इस मद में करीब 95 करोड़ रुपए की छूट दी गई, जो राज्यभर में संभवत: सर्वाधिक है।
 
महिलाओं के नाम पर अचल संपत्तियों का पंजीयन बढ़ रहा : उन्होंने कहा कि महिलाओं के नाम पर अचल संपत्तियों का पंजीयन लगातार बढ़ रहा है। यह सामाजिक रूप से एक सुखद सूचकांक है, जो बताता है कि आर्थिक मामलों में आधी आबादी की भागीदारी और ताकत बढ़ रही है। शर्मा ने बताया कि 2023-24 के दौरान इंदौर जिले में अलग-अलग दस्तावेजों के पंजीयन से करीब 2,415 करोड़ रुपए का शुल्क सरकारी खजाने में जमा हुआ, जो 2022-23 के 2084.30 करोड़ रुपए के राजस्व से लगभग 16 प्रतिशत अधिक है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

Karhal by election: मुलायम परिवार के 2 सदस्यों के बीच जोर आजमाइश, BJP ने भी घोषित किए प्रत्याशी

Traffic Infratech Expo : नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा और AI के इस्तेमाल पर दिया जोर

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उत्तराखंड स्थापना दिवस इस बार ‘रजतोत्सव’ के रूप में मनेगा

આગળનો લેખ
Show comments