Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Chanakya Niti: इन 3 अवसरों पर कभी न करें शर्म, नहीं तो रहेंगे दुखी

WD Feature Desk
शनिवार, 17 अगस्त 2024 (10:13 IST)
Acharya Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार 3 कार्य या अवसर ऐसे होते हैं जबकि व्यक्ति को जरा भी शर्म नहीं करना चाहिए या संकोच नहीं करना चाहिए। यदि वह इन अवसरों पर शर्म करता या संकोच करता है तो दुखी रहता है। इसी के साथ उसे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। क्या आप जानना चाहेंगे कि ऐसे कौन से कार्य हैं? यदि आप इनका पालन करेंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे।ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार इन 2 चीजों से डरने वाले दूसरों से रह जाते हैं पीछे
 
1. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को धन के लेन देन में संकोच नहीं करना चाहिए और न ही शर्म करना चाहिए। इस तरह के लेनदेन में स्पष्ट रहना चाहिए। इसका यह अर्थ हुआ कि उधार दिया हुआ धन मांगने में कोई संकोच या शर्म न करें और गंभीर संकट में जरूरत हो तो अपनों से धन लेने में भी शर्म न करें। इसी प्रकार से यदि कोई संपत्ति, सामान या अन्य चीज खरीद या बेच रहे हैं तो लेन देने को पहले ही स्पष्ट कर दें।
 
2. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी प्रकार की शिक्षा, विद्या या कला सीखने में शर्म या संकोच नहीं करना चाहिए। इसे आगे रहकर सीखना चाहिए। जब भी कोई सीखने का अवसर प्राप्त हो तो उसे छोड़े नहीं। स्कूल हो, अन्य संस्थान हो या ऑफिस में कोई कार्य। आपको आगे रहकर कोई सिखाने वाला नहीं है। आपको ही बेशर्म बनकर सीखना चाहिए। यदि आप विद्या, कला, गुण या अन्य चीजों को सीखने में संकोच करते हैं तो यह आपके लिए भविष्य में नुकसानदायक रहेगा।ALSO READ: चाणक्य नीति के अनुसार आप जहां रहते हैं वहां यदि ये 5 लोग भी रहते हैं तो समझो आपके भाग्य खुल गए
 
3. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को भोजन के मामले में भी कर्म शर्म नहीं करना चाहिए। यदि भूख लगी है तो शर्म या संकोच करने से व्यक्ति भूखा ही रह जाएगा। इससे शरीर कमजोर हो सकता है। इसलिए खाने क मामले में भी कभी शर्म नहीं करना चाहिए। जहां भी मिले खा लेना चाहिए। कोई कुछ भी समझे यदि भूख है तो खा लो। ALSO READ: Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार किसी श्राप से कम नहीं है मात्र ये एक आदत

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments