Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

23 अगस्त को तुलसीदास जयंती, पढ़ें 10 अमूल्य विचार

Webdunia
Goswami Tulsidas : इस साल बुधवार, 23 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। उनको संस्कृत के विद्वान और हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ कवि माना जाता हैं। उन्होंने हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, वैराग्य सन्दीपनी, श्री रामचरितमानस, हनुमान बाहुक, विनयपत्रिका, दोहावली, जानकी मंगल, पार्वती मंगल, कवितावली आदि अनेक ग्रंथों की रचना की, जो उनके विशिष्ट लेखन को जनमानस तक पहुंचाती है। आइए यहां जानते हैं तुलसीदास के 10 अनमोल कथन-
 
गोस्वामी तुलसीदास के अनमोल वचन : 10 tulsidas quotes
 
1. ईश्‍वर ने संसार को कर्म प्रधान बना रखा है, इसमें जो मनुष्‍य जैसा कर्म करता है उसको, वैसा ही फल प्राप्‍त होता है।
 
2. वैसे ही किसी बात को अधिक कहने से रस नहीं रह जाता, जैसे गूलर के फल को फोड़ने पर रस नहीं निकलता है।
 
3. फल के आने से वृक्ष झुक जाते हैं, वर्षा के समय बादल झुक जाते हैं, संपत्ति के समय सज्जन भी नम्र होते हैं। परोपकारियों का स्वभाव ही ऐसा ही होता है।
 
4. जिस व्यक्ति की तृष्णा जितनी बड़ी होती है, वह उतना ही बड़ा दरिद्र होता है।
 
5. स्वप्न वही देखना चाहिए, जो पूरा हो सके।
 
6. धर्म, मित्र, धैर्य और नारी की परीक्षा आपात स्थिति में ही होती है।
 
7. वृक्ष अपने सिर पर गर्मी सहता है, पर अपनी छाया में दूसरों का ताप दूर करता है।
 
8. पेट की आग (भूख) बड़वाग्नि से बड़ी होती है।
 
9. तप के बल से ब्रह्मा सृष्टि करते हैं। तप से संसार में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं है।
 
10. जिसके मन में किसी के भी प्रति राग-द्वेष नहीं है तथा जिसने तृष्णा को त्याग कर शील और संतोष ग्रहण कर रखा हैं, वे संत पुरुष जगत के लिए जहाज समान है।

ALSO READ: Janmashtami Upay 2023: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये सरल से उपाय, मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments