Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देश बड़ा है धर्म नहीं, ये कहने मे शर्म नहीं..स्वतंत्रता दिवस 2023 पर बेहतरीन कविता

Webdunia
independence day 2023
हर साल भारत में 15 अगस्त को आज़ादी का जश्न मनाया जाता है। करीब 200 साल ब्रिटिश हुकूमत से संघर्ष करने के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर भारतीय के लिए यह दिवस बेहद खास होता है। साथ ही कई स्कूल व कॉलेज में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस independence day 2023 में हम आपके लिए लेकर आए है ऐसी कविता जो आपको देश भक्ति के जोश से भर देगी। 
क्या कोई ऐसा कर्म नहीं?
इतनी मिल गई स्वतंत्रता  
घूम रहे स्वछंद,
खुले-खुले आकाश को
कर सकते हैं बंद।
 
कैसा प्रदर्शन? कैसी शांति?
स्वतंत्रता संग्राम की क्रांति?
एक देश मे रहकर भी तो 
सबके मन मे शंका भ्रांति 
फूलों मे खुशबू के बदले
है बारूदी गंध। 
 
क्या दोहराएं देश की गाथा?
श्रद्धा से झुकता है माथा,
भाई ने भाई से अपने
नहीं रखा है कोई नाता।
भी जगह दिखता केवल 
मनमुटाव ओर द्वंद।

रोज कमाना रोज ही खाना
उनका बोलो कहां ठिकाना?
सर पर अपना जीवन लादे
सबका बनते वही निशाना।
तेज हवा भी हो जाती है
चलते-चलते मंद।

अरे किसीको क्यों उकसाना 
शांत हवा को भी क्यों बहकाना,
इसके बदले सीखें सारे
फूलों की खुशबू महकाना।
हो जाती पहचान सभी की
गिने चुने ही चंद।
 
देश बडा है धर्म नहीं
ये कहने मे शर्म नहीं,
सही दिशा मे सब चल पाएं
क्या कोई ऐसा कर्म नहीं?
एक तान मे सब दोहराएं
गीत, गजल या छंद। -प्रदीप नवीन

ALSO READ: आज तुम्हे मैं भारत का गुणगान सुनाने आया हूं..स्वंत्रता दिवस 2023 पर विशेष कविता

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवात दाना से ओडिशा को कितना नुकसान?

ग़ाज़ा में उपचार के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं मिल रही अनुमति

चक्रवात दाना से बंगाल में तबाही, भारी बारिश और तेज हवाओं ने ली 4 की जान

मेरठ पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित इनामी गैंगस्टर के पैर में मारी गोली, हुआ गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लिया जाना पड़ा महंगा, पंजाब पुलिस के 7 कर्मी निलंबित

આગળનો લેખ
Show comments