Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

तिरंगा आर्ट चैलेंज : आओ जानते हैं कि कैसे बनाते हैं तिरंगा

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (13:07 IST)
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं। ध्वज की चौड़ाई का अनुपात इसकी लंबाई के साथ 2 और 3 का है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है। यह चक्र अशोक की राजधानी के सारनाथ के शेर के स्तंभ पर बना हुआ है। इसका व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां है। आओ जानते हैं तिरंगा आर्ट के बारे में।
 
1. स्वतंत्रता दिवस पर कई लोग अपने गालों पर, नाखूनों पर या हाथों पर तिरंगा उकेरते हैं। कई लोग तिरंगानुमा केक, पेस्ट्री, मिठाई या कैप भी बनाते हैं।  तिरंगा पोस्टर भी बनते हैं। स्कूल में बच्चों की तिरंगा मेकिंग कॉम्पिटिशन होती है। कई लोग माचिस की तिलियों या चोप स्टिक को आपस में जोड़कर उस पर करल करके भी तिरंगा बनाते हैं।
 
2. कई लोग पुष्ठे और कागज का तिरंगा भी बनाते हैं जिसमें सबसे पहले एक बड़े पुष्ठे को गोल काटकर उसके उपर दोनों ओर से हरे रंग की पेपर शीट चिपकाते हैं। उसके बाद पहले काटे गए गोल से थोड़ा छोटा गोलाकार पुष्ठा लेकर उसके उपर दोनों ओर से सफेद रंग की पेपर शीट चिपकाते हैं। उसके बाद दूसरे काटे गए गोल से थोड़ा छोटा गोलाकार पुष्ठा लेकर उसके उपर दोनों ओर से केसरिया रंग की पेपर शीट चिपकाते हैं। अब इन तीनों पुष्ठों को एक दूसरे के उपर रखकर चिपका दें। जैसे सबसे पहले बड़ा पुष्ठा नीचे रखें, उसके बाद हरें रंग का और सबसे ऊपर केसरिया रंग का गोल पुष्ठा रखकर उसे चिपका दें। सभी गोलाई के आसपास या किनारे को सुनहरी लेस से लपेट दें।
 
इसके बाद एक तिरंगे आकार का पुष्ठा लेकर उसके उपर के भाग में केसरिया और नीचे के भाग में हरे रंग की पेपर शीट चिपकाने के बाद बीच में सफेद रंग की पेपर शीट चिपकाते हैं। पेपर शीट इस तरह लंबी काटे की उसे पुष्ठे के दोनों ओर चिपका सकें। अब सफेद पट्टी के बीच में पहले पेंसिल से गोल चक्र बनाएं इसके बाद उसी चक्र पर कलर से डार्क कर दें। ऐसा दोनों ओर करें। 
 
अब एक बड़ीसी पेपर शीट लेकर उसे रोल करें और उसे चिपाकाकर उसे लकड़ी जैसा बना दें और उसके उपर सुनहरी लेस लपेट दें। उसके टॉप पर एक सुनहरा मोती चिपका दें। और अब उसके एक किनारे पर तिरंगा चिपका दें। इसके बाद आपने जो गोल पुष्ठे हमने पहले चिपकाकर रखे थे उसके बीच में एक छेद करके इस तिरंगे को इसके उपर लगा दें। आप इसे अच्‍छे से डेकोरेट भी कर सकते हैं जैसा कि चित्र में बताया गया है। जय हिन्द।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments