Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

6 स्टेप्स में जानिए इस त्योहार पर फूलों की आकर्षक रंगोली बनाने का तरीका

6 स्टेप्स में जानिए इस त्योहार पर फूलों की आकर्षक रंगोली बनाने का तरीका
तीज-त्योहार, शादी-ब्याह से लेकर व्रत हो या पूजा हम भारतीय किसी भी शुभ अवसर पर रंगोली बनाते हैं। रंगोली को आप कहीं भी बना सकते हैं, घर के बाहर व अंदर दोनों ही जगहों में से कहीं भी इसे बनाने से घर की रौनक बढ़ जाती है। जब रंगोली फूलों से बनाई गई हो तो वह सुंदर दिखने साथ ही घर में सौंधी सी खुशबू भी फैला देती हैं।

तो आइए, आपको बताएं कि कैसे आप 5 आसान से स्टेप्स से अपने घर-आंगन को फूलों की रंगोली से सजा सकते हैं - 
 
1. रंगोली से सजा घर-आंगन हमेशा ही सुंदर दिखता है। आइए जानते हैं कि फूलों की रंगोली से कैसे आप अपने आशियाने को सजा सकती हैं।
 
2. जिन भी अलग-अलग रंगों के फूलों से आप रंगोली बनाना चाहती हैं, वे ले आएं जैसे हरे, सफेद, पीले, केसरिया, गुलाबी रंगों के फूल।
 
3. अब एक कैंची से फूलों की छोटी-छोटी कतरनें काट लें।
 
4. अब एक पेंसिल व चॉक लें और साफ जगह पर, जो डिजाइन आप बनाना चाहती हैं, वे बना दें।

5. अब डिजाइन के अंदर अलग-अलग रंगों की फूलों की कतरन भर दें।

6. डिजाइन को भरते हुए बाहर से अंदर की ओर भरें यानी बाहरी बॉर्डर को पहले भरें फिर अंदर की ओर भरते चलें। आपकी फूलों की खूबसूरत रंगोली तैयार है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शरद पूर्णिमा के दिन अवश्य पढ़ें श्री चंद्र देव की यह आरती, चंद्रमा होंगे प्रसन्न...