Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Dhanteras to Bhai dooj 2021 Rangoli Designs : धनतेरस से भाई दूज तक रंगोली की डिजाइन देखें एक क्लिक पर

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (13:07 IST)
वैसे तो दिवाली रोशनी का त्योहार है लेकिन इस पांच दिवसीय पर्व पर रंगों का भी बहुत महत्व है। हिंदू धर्म का यह सबसे बड़ा त्योहार है। धनतेरस से भाईदूज तक आंगन से सड़कों  पर अलग ही रौनक होती है। पांच दिनों तक घर और दुकान को रंगीन सीरीज और रंगोली से सजाया जाता है। एक वक्त था जब महिलाएं चावल के आटे से रंगोली बनाती थी। और वह बहुत शुभ होता था। लेकिन वक्त के साथ वह प्रथा धूमिल हो गई। अब रंग-बिरंगे रंग से रंगोली बनाई जाती है। कहा जाता है कि रंगोली बनाने से देवी लक्ष्मी आपके घर आती है। तो  आइए जानते हैं धनतेरस से रूप भाई दूज तक कब और कौन-सी रंगोली बना सकते हैं -

1. धनतेरस रंगोली: इस दिन आप फूलों से रंगोली बना सकते हैं। जी हां, फूलों से बनी रंगोली बेहद खूबसूरत लगती है। उसे अलग-अलग डिजाइन में बना सकते हैं। आमतौर पर गोल घेरे या आाधी रंगोली मुख्य द्वार पर बनाने का प्रचलन है। रंगोली बनाने के बाद आप उस पर बड़ी-बड़ी चमक डाल सकते हैं। और साथ ही थोड़ा इत्र का छिड़काव कर दें।




2. रूप चौदस रंगोली: इस दिन आप आकृति के रूप में रंगोली बना सकते हैं। आकृति किसी की भी हो सकती है। हालांकि कोशिश करें किसी भगवान की नहीं हो। अगर आप आकृति वाली रंगोली नहीं बना सकते हैं तो एब्सट्रैक्ट रंगोली बना सकते हैं। इसमें आप मन से डिजाइन बनाकर चटक रंग का प्रयोग करें। उससे रंगोली का उठाव अच्छे से आता है।

3.  दिवाली रंगोली: इस दिन आप तेल की रंगोली बना सकते हैं। वह हमेशा अच्छी लगती है। इसके लिए आपको सबसे पहले बड़ी परात लेना होगी। उसमें अच्छे से सभी जगह तेल लगा दें। इसके बाद डिजाइन बनाकर रंग भर दें। और साइड से धीरे-धीरे परात में पानी डाल दें। रंगोली तैयार। अगर चमक भी डालना चाहते हैं तो पानी डालने से पहले चमक भी डाल दें।

4. गोवर्धन पूजा: इस दिन आप गोल चक्रा में रंगोली बना सकते हैं। कोशिश करें छोटा बनाएं और उसमें चटक रंग के हल्का और गहरा रंग का कॉम्बिनेशन भरें। इससे वह सुंदर लगेगी




5. भाई दूज: इस दिन आप तैयार रंगोली भी रख सकते हैं। मोती और बीड्स से बनी रंगोली की डिजाइन भी ट्रेंडिंग में हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार की मेहनत नहीं करना रहेगी। यह दिखने में काफी सुंदर लगती है। और छोटी से बड़े आकार में उपलब्ध है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments