Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्वांटिको के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
शनिवार, 14 जनवरी 2017 (10:40 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके टीवी शो क्वांटिको के सेट पर शूटिंग के दौरान मामूली चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 
एबीसी के निर्माता दल ने 'एंटरटेनमेंट टूनाइट' को इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 34 वर्षीय अभिनेत्री को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पर आराम कर रही है।
 
'टीएमजेड' के अनुसार प्रियंका बृहस्पतिवार को एक स्टंट दृश्य फिल्माते समय अपने सिर के बल गिर गई थीं। उनके सिर में चोट आई है। प्रियंका को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। 'बेवॉच' की अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले कुछ घंटे तक इलाज के लिए इमरजेन्सी कक्ष में रखा गया था। अब वह अपने घर पर आराम कर रही हैं।
 
अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने कहा, 'शुक्रवार रात क्वांटिको के सेट पर मामूली घटना घटी थी। प्रियंका को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वह डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपने घर पर आराम कर रही हैं और सप्ताहांत में फिर काम पर लौट आएंगी। (भाषा) 
 

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments