Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रियंका चोपड़ा या दीपिका पादुकोण: मेट गाला 2018 में चला किसका जादू

Webdunia
फैशन का सबसे बड़ा ईवेंट 'मेट गाला 2018' हाल ही में 7 मई को हुआ। यह न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस साल की थीम 'हेवनली बॉडीज़: फैशन एंड कैथोलिक इमेजिनेशन' थी। इस ईवेंट पर हॉलीवुड की कई हस्तियां एक से एक ड्रेसेस पहन कर आई थीं। इस ईवेंट को रिहाना, अमल क्लूनी, डोनाटेला वर्सास, ऐना विंटोर और स्टीफन और क्रिस्टीन श्वार्ज़मैन ने आयोजित किया था। 
 
इस थीम पर हॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ शानदार ड्रेसेस पहन कर आई थीं। रिलिजियस थीम पर सभी की खूबसुरती ने ज़मीन को ही स्वर्ग बना दिया था। किसी ने लाइट ड्रेस पर हैवी हेडपीस और क्रॉस जैसी ज्वेलरी पहनी थी, तो किसी ने हैवी ड्रेसेस के साथ अपना रिलिजियल लुक दिखाया। 
 

इस ग्रांड इवेंट में रिहाना, कैटी पैरी, किम कार्दिशयन, कार्डी बी, रैपर 2 चैंज़, जोआन स्मॉल्स, जैलेना मोआल जैसी कई-कई हॉलीवुड हस्तियां थीं। 

 
इसके अलावा बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण मेट गाला 2018 में शामिल हुई थीं। इन्होंने भारतीयों को रिप्रेज़ेंट कर वहां अपनी खूबसुरती दिखाई और बेशक ये दोनों खूबसुरत दीवा भी वहां किसी से कम नहीं लग रही थीं। दोनों के लुक आते ही फैंस ने इन्हें शेयर करना शुरू कर दिया और पूरा इंटरनेट इनके अनोखे लुक से भर गया। 
 
प्रियंका को उनके इस लुक में बहुत पसंद किया गया। प्रियंका ने थीम एक हिसाब से रॉल्फ लॉरेन का वाइन रेड स्ट्रैपलेस वेलवेट गाउन पहना था जिसमें उन्होंने गोल्ड चेन हेयरड्रेसर भी पहना था और इससे उनका लूक शानदार लग रहा था।

साथ में सटल मेकअप और मरून लिपस्टिक के साथ उनके खूबसुरत होंठ और चेहरा खिल गया था। फैंस को प्रियंका का यह लुक बेहद पसंद आया। 
 
इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने टाइट हाई स्लिट वाला रेड ड्रैप्ड गाउन पहना था। इसमें इसे प्रबल गुरुंग ने डिज़ाइन किया था।

इस पर दीपिका ने रेड हाई हील्स और कानों में लांग पर्ल ईयररिंग्स पहने थे। साथ ही दीपिका ने अपने बालों को पीछे की तरफ खुला रखा था। 
 
सभी की नज़र प्रियंका और दीपिका पर थी। प्रियंका के लुक को उनके फैंस के अलावा भी सभी से पसंद किया, जबकि इस बार दीपिका का लुक थीम से अलग ही जा रहा था। इसलिए इस बार भी उन्हें इतनी अच्छी तारीफ नहीं मिली। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments