Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

होली पर कोई तंत्र नहीं, कोई मंत्र नहीं बस यह 7 सरल से काम कर लीजिए हर संकट से बचे रहेंगे

Webdunia
होली और दिवाली तंत्र, मंत्र और यंत्र के लिए जानी जाती है लेकिन होली पर अगर आप कठिन तंत्र-मंत्र नहीं करना चाहते हैं तो यह बहुत सरल से उपाय आपके ही लिए हैं। 
 
(1) होलिका का पूजन कर पान, फल, मिष्ठान्न चढ़ाएं तथा दूसरे दिन कुछ चुटकी भस्म लेकर धारण करें तथा पूजन करें, तांत्रिक प्रयोगों से रक्षा होगी।
 
(2) खड़ा नमक, मिर्च, राई लेकर ऊपर से उतारकर होली में डाल दें। किसी व्यक्ति से बचाव के लिए उस व्यक्ति का नाम लेकर डालें। 
 
(3) अशुभ ग्रहों के निवारण के लिए होली की भस्म शरीर पर लगाकर स्नान करें।
 
(4) होलिका दहन के दौरान गेहूं की बाली सेंककर घर में रखने से धनधान्य में वृद्धि होती है। 
 
(5) होलिका दहन के बाद जो राख निकलती है। उस भस्म को शरीर पर लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जली हुई होली की गर्म राख घर में समृद्धि लाती है। साथ ही परिवार में शांति व आपसी प्रेम बढ़ता है। 
 
(6) इस दिन आम मंजरी व चंदन को मिलाकर खाने की बड़ी महत्ता है। 
 
(7) होली के दिन जो लोग भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण के दर्शन करते हैं वे बैकुंठगामी होते हैं। अगर उनकी प्रतिमा हिंडोले (झूला) में झूलते हुए है तो वर्ष भर यह दर्शन शुभता लाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

આગળનો લેખ
Show comments