Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

होली पर आजमाएं 8 पौराणिक उपाय, हर आपदा से बचाए, खूब अवसर दिलाए

Webdunia
होली का पर्व रंगों के अलावा कई तरह के उपायों के लिए भी जाना जाता है। होली की रात्रि में जब होलिका का दहन हो तब इन्हें आजमाएं.. ये 8 उपाय न सिर्फ हर आपदा-विपदा से बचाते हैं बल्कि जीवन में तरक्की के खूब सारे अवसर भी दिलाते हैं... 
1. दो दीपक जलाएं : एक तेल का और एक घी का दीपक होलिका के सामने जलाएं। इनमें लौंग का जोड़ा यानी दो पूरी लौंग डालें और ॐ होलिकायै नम: का जाप करते हुए होलिका दहन से पहले पूजा के साथ रखें....इस उपाय से धन-धान्य का वरदान मिलेगा। 
2. रंगोली जहां होलिका दहन होना है वहां छोटी या बड़ी रंगोली बनाएं.... प्रयास करें कि प्रमुख चार रंग लाल, हरा, नीला और पीला उसमें शामिल हो... इ स उपाय से समृद्धि का आशीष मिलता है। 
3 .कौड़ियां : 8 पीली और सफेद मिलीजुली कौड़ियां लेकर अपने परिवार के हर सदस्य के माथे पर से उतारें और होलिका दहन में डालें। इस उपाय से नजर भी उतरती है और अन्य अला-बला भी टलती है। 8 की संख्या होलाष्टक समाप्ति का प्रतीक है। 
4 .सिक्के : पुराने तांबे के 8 सिक्के होली की परिक्रमा में हाथ में लें और होलिका जलें तब उसकी अग्नि में तपाकर अपने पास रख लें। घर आकर इन्हें तिजोरी में रखें। बरकत बढ़ेगी। (8 की संख्या होलाष्टक के समाप्ति का प्रतीक है।) 
5. श्रीयंत्र : सिर्फ दीपावली पर ही नहीं बल्कि होली पर भी मां लक्ष्मी खुशियों का वरदान देती हैं। श्रीयंत्र पूजन के लिए भी होली का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। धन की आवक के लिए यह उपाय अचूक है। 
6. कलश : होली पूजन में तांबे, चांदी, पीतल के कलश का अत्यंत महत्व है। होली जिस दिन जलने वाली है उस दिन सुबह से कलश को पवित्रता से गंगाजल मिलाकर पूरा भर कर स्थापित कर दें और जब होली पूजन के लिए जाएं तो उसी से पानी की धार बनाते हुए 8 परिक्रमा दें। बाद में थोड़ा जल बचाकर अपने घर में छिड़क दें। इस उपाय से घर से नकारात्मक ताकतों का नाश होगा। 
7. कमल का फूल : इस दिन घर में लक्ष्मी, विष्णु, शिव, दुर्गा, श्रीकृष्ण को कमल का फूल अर्पित करें। अगर कमल का फूल संभव न हो तो अन्य फूल भी ले सकते हैं। 
8.गुजिया : होली का पर्व है तो गुझिया तो बनेगी ही... आपको 8 गुझिया लेकर पहले होली को अर्पित करना है उसके बाद वह प्रसाद होलिका दहन में डाल देना है। फिर से याद दिला दें कि 8 की संख्या होलाष्टक समाप्ति का प्रतीक है। 

इस बार होली पर बन रहे हैं अद्भुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त, कब करें होलिका दहन

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

25 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Rama ekadashi date time: रमा एकादशी कब है, क्या है इसका महत्व और कथा

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

આગળનો લેખ
Show comments