Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इंदौर की रंग पंचमी गेर का रंगारंग इतिहास, परंपरा और इंदौरियों का उत्साह

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (12:41 IST)
Ger Rangpanchami of Indore : होलिका दहन के बाद धुलेंडी और उसके बाद रंगपंचमी पर इंदौर में गेर निकालने की परंपरा है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। दूर दूर से लोग इस गेर को देखने और इसमें शामिल होने के लिए लोग आते हैं। जिस तरह ब्रज की लट्ठमार होली पसंद है उसी तरह इंदौर सहित संपूर्ण निमाण और मालवा की गेर प्रसिद्ध है। आओ जानते हैं इसका इतिहास।
 
क्या होती है गेर : गेर एक प्रकार का जुलूस होता है जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोग एक साथ निकलते हैं और होली खेलते हैं। मालवा और निमाड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत गेर निकाले जाने का इतिहास रहा है। हालांकि इंदौर में कई संस्थाएं गेर का आयोजित करती हैं और सभी गेरें राजबाड़ा क्षेत्र में एकात्रित होती हैं।
 
इंदौर की गेर का इतिहास : स्थानीय लोगों का मानना है कि इंदौर में गेर निकालने की परंपरा होलकर राजवंश के लोगों ने प्रारंभ की थी। होलकर राजवंश के लोग आम जनता के साथ होली खेलने के लिए सड़कों पर निकलते थे और एक जुलूस की शक्ल में पूरे शहर में भ्रमण करके लोगों के साथ होली खेलते थे। 
 
राजवंश का शासन खत्म होने के बाद भी यह परंपरा कायम रही। अब नेता लोग, समीतियां, और संस्थाएं गेर निकालती हैं। तब नगर निगम, सत्तापक्ष तथा विपक्ष के नेता लोग चल समारोह निकालकर होली के रंग में चार चांद लगा देते हैं। खासकर इंदौर की गेर तो अब विश्व प्रसिद्ध हो चली है। यहां सभी लोग राजवाड़ा पर एकत्रित होकर बड़े पैमाने पर चल समारोह निकालते हैं। 
 
यह संस्थाएं निकालती हैं गेर : नगर निगम इंदौर, संगम कार्नर, मॉरल क्लब, रंगपंचमी पर टोरी कार्नर महोत्सव समिति, राधाकृष्ण फाग यात्रा, रसिया कार्नर, श्री कृष्ण फाग यात्रा, संस्था संस्कार, माधव फाग यात्रा, बाणेश्वर समिति आदि।
 
यह रहेगा गेर का मुख्य मार्ग : गेर निकालने का परंपरागत मुख्य मार्ग गौराकुंड चौराहे से राजवाड़ा तक रहता है। इसके अलावा अन्य संस्थाओं द्वारा भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रंगारंग गेर निकाली जाती है जिनका रास्ता उनके क्षेत्र से राजबाड़ा तक का रहता है। 
इंदौर की गेर की खासियत-
- इंदौर में कई रंगपंचमी समितियां हैं जो गेर निकालती है। 
 
- गेर शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकाली जाती है जो सभी राजवाड़ा में एकत्रित होकर रंगोत्सव मनाते हैं। 
 
- जगह-जगह चल समारोह (जुलूस) निकले जाते हैं। इसमें शामिल लोग एक-दूसरे को रंगने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाते हैं। 
 
- इस गोर में सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं। जिसमें किसी भेद के बगैर पूरा शहर शामिल होता है।
 
- गेर में हाथी, घोड़ों और बग्घियों के साथ आदिवासी नर्तकों की टोली दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहती है। 
 
- यहां की गेरों की खूबी यह होती है कि इसमें टैंकरों में रंग भरा होता है, जिसे मोटर पंपों यानी मिसाइल के जरिए भीड़ पर फेंका जाता है। जमीन से लेकर आसमान तक रंग ही रंग नजर आते हैं। गुलाल भी कुछ इसी तरह उड़ाया जाता है कि कई मंजिल ऊपर खड़े लोग भी इससे बच नहीं पाते हैं।
 
- बैंड-बाजों की धुन पर नाचते हुरियारों पर बड़े-बड़े टैंकरों से रंगीन पानी बरसाया जाता है। इस दौरान हुड़दंग भी बहुत होती है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Dhanteras jhadu: धनतेरस पर कौन सी और कितनी झाड़ू खरीदें?

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments