Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जापान पर 8-0 की बड़ी जीत दर्ज कर भारत ने फैंस को दिया गणतंत्र दिवस के दिन जश्न का बहाना

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (14:19 IST)
राउरकेला: मेज़बान भारत ने क्रॉसओवर मैच में मिली हार को पीछे छोड़ते हुए गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के क्लासिफिकेशन मैच में जापान को 8-0 से रौंद दिया।
 
बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में अभिषेक (35वां, 43वां) और हरमनप्रीत सिंह (45वां, 58वां मिनट) ने विजेता टीम के लिये दो गोल किये, जबकि मनदीप सिंह (32वां), विवेक प्रसाद सागर (39वां), मनप्रीत सिंह (58वां मिनट) और सुखजीत सिंह (59वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।भारत अब नौवें से 12वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा।
 
विश्व रैंकिंग में 15वें नंबर की टीम जापान ने मुकाबले की मजबूत शुरुआत की और मिडफील्ड में विपक्षी खिलाड़ियों को जकड़ कर भारतीय अर्द्ध में बार-बार जगह बनायी। मैच के 11वें मिनट में भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले भी लेकिन जापान के रक्षा पंक्ति ने गेंद को नेट तक नहीं पहुंचने दिया। राज कुमार पाल ने दो मिनट बाद जापान के गोल पर निशाना लगाया लेकिन गोलकीपर तकाशी योशीकावा को पार नहीं कर सके।
 
दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही जापान ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, हालांकि कृष्णा पाठक ने उन्हें स्कोर करने का मौका नहीं दिया। इस क्वार्टर के शुरुआती पांच मिनटों में जापान की फॉरवर्ड पंक्ति ने भारत को परेशान किया मगर इसके बाद हरमनप्रीत ने गेंद को ज्यादातर अपने कब्जे में रखना शुरू कर दिया।
भारत को इसका लाभ तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही मिला जब मनदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके मेजबान टीम का खाता खोल दिया। अभिषेक ने तीन मिनट बाद ही फील्ड गोल करके मेजबान टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। दो गोल की आरामदायक बढ़त लेने के बाद भारत ने बुलंद हौसले के साथ जापान के खिलाफ जोरदार प्रहार किये और उसकी रक्षा पंक्ति तहस नहस कर दिया। विवेक ने 39वें मिनट में हरमनप्रीत की सहायता से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया जबकि अभिषेक ने तीसरा क्वार्टर खत्म होने से पहले फील्ड गोल करके भारत की बढ़त 4-0 कर दी।
 
आखिरी क्वार्टर के शुरू होते ही हरमनप्रीत ने भी जापानी नेट में गेंद को पहुंचाते हुए मैच का अपना पहला गोल किया। जब मुकाबला खत्म होने में सिर्फ तीन मिनट बचे थे तब मनप्रीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने एक-एक गोल दागकर भारत की जीत के अंतर को विशाल बना दिया।
 
भारत ने जापान को पुरुष हॉकी में 27वीं बार मात दी है। जापान अब 13वें से 16वें स्थान के वर्गीकरण मुकाबले में मलेशिया का सामना करेगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments