Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हॉकी विश्वकप के लिए हरमनप्रीत सिंह को मिली भारतीय टीम की कमान, यह है पूरी टीम

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (15:50 IST)
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।पूल डी में शामिल भारतीय टीम इंग्लैंड,स्पेन और वेल्स के साथ अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को राउरकेला के नवनिर्मित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में करेगी।

ऐस ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को टीम का कप्तान और अमित रोहिदास को उप-कप्तान बनाया गया है। साई सेंटर, बेंगलुरु में दो दिवसीय प्रशिक्षण के बाद रणनीतिक रूप से चुनी गई। टीम में जहां 33 खिलाड़ियों का परीक्षण किया गया था। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा सामंजस्य है।

कृष्ण बी पाठक और पीआर श्रीजेश अपना चौथा विश्व कप खेल रहे हैं, जिनमें तीसरा अपने घरेलू धरती पर होगा। इनको गोलकीपर के रूप में चुना गया है, जबकि भारतीय टीम की रक्षा कप्तान हरमनप्रीत सिंह करेंगे, साथ ही उप-कप्तान अमित रोहिदास, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और नीलम संजीप एक्स उनका साथ निभायेंगे।

मिडफ़ील्ड में विलक्षण प्रतिभा के धनी युवा विवेक सागर प्रसाद की वापसी होगी, जो टखने की चोट के कारण हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के साथ-साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग में खेलने से चूक गए थे। उनके साथ मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह और अनुभवी आकाशदीप सिंह शामिल होंगे।

फॉरवर्ड लाइन में मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और युवा अभिषेक और सुखजीत सिंह शामिल होंगे। चुने गए दो वैकल्पिक खिलाड़ी राजकुमार पाल और जुगराज सिंह भी शामिल हैं।टीम चयन के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा,“ विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण हॉकी टूर्नामेंट है। भारतीय टीम पर घरेलू मैदान में विश्व कप होने पर अतिरिक्त महत्व और दबाव होगा। ”

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

संघर्ष से लेकर उपलब्धियों तक का सफर बताते रानी रामपाल के आंखो में आया पानी (Video)

पुणे टेस्ट में पानी नहीं मिलने पर दर्शक हुए नाराज, लगाए MCA के खिलाफ नारे

वाशिंगटन सुंदर ने 3 साल बाद वापसी करते हुए मचाया गदर, 7 विकेट चटकाकर लिखा इतिहास

7 विकेट की सुंदर वापसी, न्यूजीलैंड की टीम 259 रनों पर सिमटी

अनूठे प्रयोग से साजिद और नोमान ने इंग्लैंड के 9 विकेट झटके

આગળનો લેખ
Show comments