Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मिजोरम की लोककथा : वे आज भी चूहे के अहसानमंद हैं

अंजू निगम
पुराने जमाने मे मिजो जनजातियां भोजन के लिए मक्का, ज्वार-बाजरा, फल-फूल, साग-सब्जियों एवं विभिन्न पशु-पक्षियों के मांस का ही सेवन करती थी। धान के बारे में उन्हें नही मालूम था, उसकी खेती से वे अनजान थे।
 
एक दिन वानहकपा (मिजो जाति का राजा) ने प्रजा को बुला कर कहा - "जब तक तुम लोग मक्का और बाजरा पर निर्भर रहोगे, तब तक फसलों को बरबाद और खराब करने वाले कीड़े "मडमुआया" पर ही निर्भर रहोगे। इसलिए तुम लोग चावल को अपना मुख्य भोजन बना लो। तुम लोग किस तरह के चावल को अपना भोजन बनाना पंसद करोगे?" बुहकिरिरूम या बुडचडरूम? ये सुन वहां के लोग हैरान रह गए।
 
राजा ने फिर कहा, "बुहकिरिरूम बहुत स्वादिष्ट होता है और इसे खाते समय किसी सब्जी की जरूरत नहीं। बुडचडरूम थोड़ा कड़ा होता है मगर इसके साथ सब्जी बहुत स्वाद लगती है।
 
इसके बाद राजा ने उन्हे बुहकिरिरूम चावल चखने को दिया। वो चावल इतना स्वादिष्ट लगा कि कई लोग अपनी जिह्वा को भी चबा गए।
तब लोगों ने घबरा कर कहा कि बुहकिरिरूम खा कर तो हम बिना जिह्वा के हो जाएंगे इसलिए हम बुहचडरूम चावल ही चुनते हैं।
 
उस समय मिजोरम में धान नहीं होता था। धान "तुइहयम" (महासागर) के उस पार होता था। धान के बीज को तुइहयम के उस पार से प्राप्त करना कठिन कार्य था क्योंकि तुइहयम का पानी बहुत ही ठंडा था। इसको प्राप्त करने के लिये बड़ी देर तक मंत्रणा हुई। अंत में एक सुअर, जो काफी फुर्तीला और सहनशील था, उसे तुइहयम के उस पार भेजने का फैसला हुआ।
 
फिवोंक ने महासागर पार कर ही लिया मगर धान के बीज जमीन की संकरी दरारों में फंसे थे, जिसे निकलने में फिवोंक असफल रहा। फिवोंक के वापस आने पर सब लोगों ने इस समस्या पर पुनर्विचार किया और चूहे (सजू) को भेजने का निश्चय किया।
 
सब लोगों ने कहा कि, "चूहे भाई तुम्हारी जीभ बहुत लंबी है, तुम सूअर के ऊपर चढ़ जाओ। वह तुम्हें तुइहयम को तैर कर पार करा देगा फिर तुम धान के बीज को संकरी दरारों से निकल लेना और तुम दोनों धान के बीज को वापस ले आना।" 
 
उन लोगों के अनुरोध पर चूहा तैयार हो गया। वो फिवोंक के ऊपर बैठ गया और दोनों ने तुइहयम को पार किया। उसने संकरी दरारों में फंसे बीज को बड़ी आसानी से निकाल लिया। फिर दोनों वापस आ गए। उन दोनों को वापस आया देख सब बहुत खुश हुए।
 
चूहे ने गर्व से कहा कि धान का बीज लाने की वजह से वह सबसे पहले धान खाएगा। लोगों ने उसे समझाया कि ये एक ही धान का बीज है। अगर तुम इसे खा लोगे तो ये खत्म हो जाएगा। इसलिए सबसे पहले इसे बो देते हैं, जिससे नई फसल उगेगी और धान की मात्रा बढ़ जाएगी तब तुम भरपेट चावल खा लेना। इसलिए जब तक फसल नहीं आती तुम इसे नहीं खाओगे।"
 
लोगों के कहने पर चूहा मान गया। इसके बाद से ही मिजोरम में धान की फसल उगने लगी। आज भी मिजो समाज धान का बीज लाने के लिए चूहे के अहसान मंद हैं और वहां के बुर्जुग आज भी कहते हैं।" जब अन्नघर में चूहे चावल खाते हैं तो उन्हें मारना नही नहीं चाहिए और उन्हें शुभ समझ कर छोड़ देना चाहिए।
                                     

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

diwali food : Crispy चकली कैसे बनाएं, पढ़ें दिवाली रेसिपी में

फेस्टिवल ग्लो के लिए आसान घरेलू उपाय, दीपावली पर दें त्वचा को इंस्टेंट रिफ्रेशिंग लुक

क्या आपको भी दिवाली की लाइट्स से होता है सिरदर्द! जानें मेंटल स्ट्रेस से बचने के तरीके

આગળનો લેખ
Show comments