Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कविता : शिल्पकार

कविता : शिल्पकार
webdunia

सुबोध श्रीवास्तव

तुम,
सचमुच महान हो 
शिल्पकार-
 
तुम्हारे हाथ 
नहीं दुलारते बच्चों को 
न ही गूंथते हैं फूल 
अर्द्धांगिनी के केशों में 
बस, उलझे रहते हैं 
'ताज' बनाने में-
 
और/ बाद में
फेंक दिए जाते हैं
काटकर
तब भी/ आखिर क्यों
नहीं कम होता
तुम्हारा
'ताज' के प्रति अनुराग?

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुरुषोत्तम मास में अवश्य पढ़ें, जानिए श्रीविष्णु के 1000 नाम