Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिन्दी कविता : उस पार का जीवन...

हिन्दी कविता : उस पार का जीवन...
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

मृत्यु के उस पार
क्या है एक और जीवन आधार 
या घटाटोप अंधकार। 


 
तीव्र आत्मप्रकाश
या क्षुब्ध अमित प्यास। 
 
शरीर से निकलती चेतना 
या मौत-सी मर्मांतक वेदना 
एक पल है मिलन का 
या सदियों की विरह यातना। 
 
भाव के भंवर में डूबता होगा मन 
या स्थिर शांत कर्मणा 
दौड़ता-धूपता जीवन होगा 
या शुद्ध साक्षी संकल्पना। 
 
प्रेम का उल्लास अमित 
या विरह की निर्निमेष वेदना
रात्रि का घुटुप तिमिर है 
या हरदम प्रकाशित प्रार्थना। 
 
है शरीर का कोई विकल्प
या है निर्विकार आत्मा
है वहां भी सुख-दु:ख का संताप 
या परम शांति की स्थापना। 
 
है वहां भी पाप-पुण्य का प्रसार 
या निर्द्वंद्व अंतस की कामना 
होता होगा रिश्तों का रिसाव 
या शाश्वत प्रेम की भावना। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सावधान! कंधे में दर्द, दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है