Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कविता : शब्द मौन हैं

सुशील कुमार शर्मा
शब्दों के बीच के
शब्दहीन अंतराल
जीवन को उकेरते
कुछ अनसुलझे सवाल।
 
शब्द खोजते भाव
साहित्य के संदर्भ में
संभावनाओं के गहरे अतल में
अनुभूतियों का अथाह जल है।
 
अपने से इतर
शब्दों के इर्द-गिर्द
अभिव्यक्तियों का शोर है।
 
सौंदर्य-सृष्टि का निर्व्याज भाव है 
शब्दों की प्रामाणिकता
साहित्य में खनकती है।
 
भाषा की परिभाषा में
शब्द वर्ण परमाणु हैं
मौन के किनारों पर
संभाव्य अर्थ व्यंजित हैं।
 
कविता भाषा में नहीं होती है
कविता शब्दों में भी नहीं है।
 
साहित्य नीरव में सृजित होता है
साहित्य सूक्ष्म और विराट का द्वंद्व है
सूक्ष्मता से विराट की ओर यात्रा है
साहित्य अनुभूति का चरम है
साहित्य आत्मविसर्जन है
विश्व चेतना का आत्मसातीकरण है
आत्मा की परिव्याप्ति की अभिव्यंजना है।
 
शब्द पुष्प हैं 
जब वो निर्झर झरते हैं प्रेम की अभिव्यंजना में
शब्द बाण हैं, जब वो भेदते हैं 
उस अभिव्यक्ति को 
जिसमें पर्यावरण का विनाश
स्त्रियों, दलितों पर अत्याचार
हिंसा के स्तर पर व्याप्त 
आस्थापरक असहिष्णुता 
राजसत्ता, पूंजी और बाजार की तानाशाही को।
 
शब्द शूल हैं
जब वो उकेरते हैं
क्रूर नस्लवादी प्रजाति 
और पौरूषेय अहंकार के 
बुनियादी अंतरविरोध को। 
 
शब्दों के संस्कार में
जीवन और मृत्यु के बीच
जीवन की संभावनाओं का अन्वेषण है
दलितों की चीत्कार है
नारियों का आर्तनाद है
बच्चों की बिलखती भूख है
राजनीति की कूटनीति है
और विकास के अंतिम छोर पर खड़े
उस जन-मन-गण के
निहित प्रश्नों के निरूपण हैं।
 
जीवन के हर सुख-दु:ख, संवेग,
राग-विराग और संघर्ष के 
अभिन्न संधान हैं।
 
भाषा की सृजनात्मकता में
बहते भावों के छंद हैं
करुणा विगलित मन
चिर जागरूक निर्द्वंद्व हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments