Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कविता दिवस पर एक कविता : लिख दूँ अधर की स्याही से

निधि जैन
आओ 
लिख दूँ अधर की स्याही से 
तुम्हारी देह रूपी काग़ज़ पर 
मूक कविताएँ 
जिनके महकते  लफ़्ज़ 
तुम्हारी सुंदरता को 
द्विगुणित कर देंगे 
 
माथे की स्याही अमिट होगी 
अधरों पर  फैली  स्मित होगी 
ग्रीवा  पर  कविता  लिखते  ही 
बल  खाने  लगोगी 
देखो ,देखो ना हर्फ़  का आकार  बदलने  लगा !! 
 
सम्भालो मुझको ,
आँचल  पर  लिखते  क़लम  बहकने  लगी 
और यह क्या ? 
नाभि  तक जा  कर  अधर  स्याही 
स्याही न रही बन गई फिर से 
मूक  कविता  ...
मूक भी कभी बोले  हैं  भला !!! 
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments