Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Motivational Story : चुप रहना है पाप

अनिरुद्ध जोशी
शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (12:06 IST)
यह कहानी ऐसे कर्मों के फल भी है जिसे आपने कभी नहीं किया। फिर भी आपको कैसे यह दोष लगा? जानिए महाभारत की दिलचस्प कहानी।
 
भीष्म पितामह ने श्रीकृष्ण से पूछा कि हे मधुसूदन, मेरे कौन से कर्म का फल है, जो मैं सरशैया पर पड़ा हुआ हूं?
 
 
तब कृष्ण ने कहा- आपने अपने 100 पूर्वजन्मों में कभी किसी का अहित नहीं किया, लेकिन 101वें जन्म में एक बार आपके घोड़े के अग्रभाग पर वृक्ष से एक करकैंटा नीचे गिरा। आपने बाण से उसे उठाकर पीठ के पीछे फेंक दिया। वह बेरिया की झाड़ी पर जा गिरा और उसके कांटे उसकी पीठ में धंस गए। करकैंटा जितना निकलने की कोशिश करता उतने ही कांटे उसकी पीठ में चुभ जाते थे और करकैंटा अठारह दिन तक जीवित रहा और अंतत: आपको शाप देकर मर गया।
 
 
हे पितामह! आपके 100 जन्मों के पुण्य कर्मों के कारण आज तक आप पर करकैंटा का शाप लागू नहीं हो पाया, लेकिन द्रोपदी का चीर हरण होता रहा और आप मूकदर्शक बनकर देखते रहे। इसी कारण आपके सारे पुण्यकर्म क्षीण हो गए और करकैंटा का शाप आप पर लागू हो गया। प्रत्येक मनुष्य को अपने कर्मों का फल कभी न कभी तो भोगना ही पड़ेगा।
 
 
इस कहानी से शिक्षा यह मिलती है कि आपके सामने कोई व्यक्ति कुछ बुरा कर रहा है तो आप उसे रोकने का प्रयास जरूर करें। चुप न रहें। चुप रहने या देखते रहने का अर्थ यह है कि आप उस बुरे व्यक्ति के बुरे कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। अत: उसके बुरे कर्मों का फल भी आपको भुगतना ही होगा, क्योंकि चुप रहकर आप उसके सहभागी बन गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments