Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कबीर से हमारे हिस्टोरिकल रिलेशन को कोई नहीं मिटा सकता: पुरुषोत्तम अग्रवाल

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (16:38 IST)
कबीर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं। मालवा का तो कबीर से गहरा संबंध रहा है। यहां की मौखिक गायन परम्परा ने बहुत नाम कमाया है। मालवा ने कबीर को मौखिक तौर पर घर घर तक पहुँचाया।

कबीर से हमारे हिस्टोरिकल रिलेशन को कोई नहीं मिटा सकता। लेकिन कबीर की हर बात को आज के समय में प्रासंगिक मान लेना गलत होगा। जरूरी यह है कि हम कबीर को राम के प्रति, और मनुष्य के प्रति प्रेम के माध्यम से समझ समझे।

कबीर का प्रेम

कबीर का प्रेम समझना होगा। कबीर सिर्फ  प्रेम की ही बात नहीं करते, वो उन चीजों से घृणा भी करते हैं जो घृणा के लायक है। वे प्रेम और नफ़रत में साफ़ खाई को देखते हैं। कबीर मूलतः कवि थे इसलिए उनके प्रेम में भी कविता है।

ALSO READ: वीर सावरकर पर इतना हंगामा, टीपू सुल्तान पर लिखूंगा तो क्या होगा!

कबीर का वैष्णव

वैष्णव शब्द एक व्यापक शब्द है। हिंदुस्तान में हर वो मनुष्य वैष्णव है जो मांसाहार नहीं करता और ऊंच नीच में आस्था नहीं रखता। लेकिन कबीर वैष्णव के लिए भी गाइडलाइन जारी करते हैं।




कबीर का सहज

कबीर का सहज भी इतना आसान नहीं, वो अनुशासन की बात करते हैं। वो अनुशासन सार्थक और नैतिक जीवन जीने का अनुशासन है। नमाज़ पढ़ने और कर्म कांड का जीवन नहीं है।

जब- तक हम व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से अपनी वासनाओं को नियंत्रित नहीं करेंगे, हम कबीर को अपना नहीं पाएंगे।

कबीर की राम की अवधारणा में वो राम नहीं जो अयोध्या का राजा है।


ALSO READ: Selctive Narrative: क्या देश में 2014 के पहले सबकुछ अच्छा था?

प्रेम किसी अमूर्त से नहीं किया जा सकता, उसके लिए कोई मूरत चाहिए। जैसे हम राष्ट्र को उसके ध्वज के माध्यम से प्रेम करते हैं। 

कबीर का नाम

हममें से सभी के जीवन मे एक ऐसे नाम की जरूरत होती है जिसे हम नितांत आत्मीय क्षणों में याद कर सकें। राम का नाम कबीर के लिए कुछ ऐसा ही है।

हमारी सबसे बड़ी वासना अमरता की है, हम सब मरने के बाद याद किया जाना चाहते हैं। लेकिन कबीर ने सिर्फ़ काम किया, समाज को चैतन्य करने का प्रयास किया।

हम सबको कबीर के रास्ते को समझना होगा, यह बहुत गहन और गहरा काम होगा।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments