Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जीवन के लिए संतुलन है ‘नॉलेज’, गूगल से मिले या किताब से, बस ले लीजिए

नवीन रांगियाल
आज बसंत पंचमी है। मां सरस्वती का दिन। ज्ञान का दिन। शुद्धता का दिन। पवि‍त्रता का प्रतीक। बौद्ध‍िक संपदा का दिन। ये दिन ज्ञान मार्गी लोगों के लिए बेहद अहम है, लेकिन सिर्फ ज्ञान मार्गी के लिए ही क्‍यों। ज्ञान तो जीवन के सभी तत्‍वों का आधार है। इसके बिना कुछ भी संभव नहीं। न जीवन, न रोजगार, और न ही जीवन का कोई दूसरा हिस्‍सा।

अगर ज्ञान न हो तो कुछ भी संभव नहीं। यहां ज्ञान से अर्थ नॉलेज शब्‍द भी है। ज्ञान शब्‍द तो खोज और जीवन के परे आयामों को परिभाषित करता है, लेकिन आज के दौर में इसे ज्ञान न कहकर, नॉलेज, सूचना और जानकारी से ज्‍यादा बेहतर समझा जा सकता है।

आप कहीं भी, किसी भी क्षेत्र में चले जाए, बगैर नॉलेज या जानकारी के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है।
चाहे वो कम्‍प्‍यूटर चलाने के काम से लेकर कोई मशीन सुधारने का काम हो या, कोई मशीन ऑपरेट करने से लेकर वाहन चलाने का काम हो। यहां तक कि बगैर जानकारी के एक मोची जुता भी नहीं सिल सकता। उसे भी सुई चलाने और धागे को गांठने की जानकारी होना चाहिए।

तो छोटी चीजों की जानकारी से लेकर चीजों को या अपने जीवन के किसी भी आयाम को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए नॉलेज की जरूरत होती है। जब इसके दायरे बढ़ते हैं, यह बाहर से भीतर की तरफ मुड़ता है तो यह ज्ञान हो जाता है।

इसका उदेश्‍य जीवन के परे मौजूद आयामों की खोज करना है। जबकि नॉलेज जीवन को संचालित करने की कला, उसमें एक बैलेंस, एक संतुलन प्राप्‍त करने को कहा जा सकता है।

संतुलन, एक तरह का विवेक भी है, एक बौध, कि हम किन चीजों को कैसे करना चाहते हैं, या कैसे करना चाहिए।
बस, इस बसंत पंचमी पर यही संकल्‍प होना चाहिए कि हमारे जीवन में एक विवे‍क हो, एक संतुलन जो हमारे जीवन को बेहतर बना सके।

चाहे किताब पढ़ि‍‍ए या गूगल कीजिए, ज्ञान, जानकारी, सूचना इन सब में से जहां से जो मिले ले लिया जाना चाहिए। यही हैं इस दिन का महत्‍व।

बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ज्ञान की देवी सरस्वती की आज के दिन विशेष पूजा-अर्जना की जाती है। कहा जाता है कि सरस्वती के जन्म के साथ धरती पर ज्ञान की शुरुआत हुई।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments