Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुस्तक समीक्षा : किस्सा बेसिरपैर

Webdunia
प्रभात त्रिपाठी
यह उपन्यास स्मृतियों की किस्सागोई है, जिसके केन्द्र में इतिहास प्रवर्तक घटनाएं और व्यक्तित्व नहीं हैं। हो भी नहीं सकते, क्योंकि वे हमारे दैनिक जीवन से दूर कहीं, वाकई इतिहास नाम की उस जगह में रहते होंगे, जहां तनखैये इतिहासकार बगल में कागज-कलम-कूची लेकर बैठते होंगे। हमारे इस जीवन में जिनकी मौजूदगी, बस कुछ डरावनी छायाओं की तरह दर्ज होती चलती है। हम यानी लोग, जिनके ऊपर जीवन को बदलने की नहीं, सिर्फ उसे जीने की जिम्मेदारी होती है।
 
यह उन्हीं हममें से एक के मानसिक भूगोल की यात्रा है, जिसमें हम दिन-दिन बनते इतिहास को जैसे एक सूक्ष्मदर्शी की मदद से, उसकी सबसे पतली शिराओं में गति करते देखते हैं। जो नंगी आंखों दिखाई नहीं देती। वह गति, जिसका दायित्व एक व्यक्ति के ऊपर है, वही जिसका भोक्ता है, वही द्रष्टा। वह गति जो उसकी भौतिक-सामाजिक-राजनीतिक उपस्थिति के इहलोक से उधर एक इतने ही विराट संसार की उपस्थिति के प्रति हमें सचेत करती है।
 
लेखक यहां हमारे इहलोक के अंति‍म सिरे पर एक चारदीवारी के दरवाजे-सा खड़ा मिलता है, जो इस वृत्तांत में खुलता है और हमें उस चारदीवारी के भीतर बसी अत्यंत जटिल और समानांतर जारी दुनिया में ले जाता है, जो हम सबकी दुनिया है, अलग-अलग जगहों पर खड़े हम उसके अलग-अलग दरवाजे हैं। उन्हीं में से एक दरवाजा यहां इन पन्नों में खुल रहा है। अद्भुत है यहां से समय को बहते देखना। यह उपन्यास सोदाहरण बताता है कि न तो जीना ही, केवल शारीरिक प्रक्रिया है, और न लिखना ही।
 
लेखक परिचय : प्रभात त्रिपाठी, जन्म : 14 सितम्बर, 1941, रायगढ़ (छ.ग.)। शिक्षा : एम.ए., पी-एच.डी., सागर विश्वविद्यालय (म.प्र.)।
 
प्रकाशन : खिड़की से बरसात (अशोक वाजपेयी द्वारा सम्पादित 'पहचानÓ सीरिज), नहीं लिख सका मैं, आवाज, जग से ओझल, सड़क पर चुपचाप, लिखा मुझे वृक्षों ने, साकार समय में, बेतरतीब, कुछ सच कुछ सपने (कविता); तलघर और अन्य कहानियां (कहानी); सपना शुरू, अनात्मकथा (उपन्यास); प्रतिबद्धता और मुक्तिबोध का काव्य, रचना के साथ, पुनश्च, तुमुल कोलाहल कलह में  (आलोचना)।
 
ओड़िया से अनुवाद : समुद्र : सीताकान्त महापात्र, सीताकान्त महापात्र की प्रतिनिधि कविताएं, गोपीनाथ महांती की कहानियां, अपार्थिव प्रेम कविता : हरप्रसाद दास, वंश : महाभारत कविता : हरप्रसाद दास, शैल कल्प : राजेन्द्र किशोर पंडा।
 
पुस्तक : किस्सा बेसिरपैर
लेखक : प्रभात त्रिपाठी 
प्रकाशक : राजकमल प्रकाशन
मूल्य : 599 
पेज : 368   
आई एस बी एन : 978-81-267-3043-8
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments