Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पुस्तक समीक्षा : बॉम्बे मेरी जान

Webdunia
हर मुंबईकर का इस मायानगरी से अपनी तरह का अलग रिश्ता बनता है। मैंने अपने ही परिवार के ऐसे भी कुछ लोग देखे हैं जो पिछले पांच दशक से इस शहर में रहते हुए भी इस शहर को जीने के बजाए रोते हैं। मुंबई एक शहर भर नहीं है, जिंदगी जीने और अपने आपको समझने का एक गेटवे भी है।
 
धीरे-से और बहुत चुपके से यह शहर कब आपके अंदर बसने लगता है और कब आपकी रगों में यह उल्लास और गति बनकर दौड़ने लगता है आपको पता ही नहीं चलता। पहली बार वड़ा पाव का स्वाद आपको अजीब-सा लग सकता है। सड़क किनारे पाव-भाजी के खोमचों पर भारी भीड़ देख आप चौंक सकते हैं। लेकिन बहुत जल्द आप भी उस भीड़ का हिस्सा बनने लगते हैं। बड़े-से तवे पर कलछुल की झनाझन मार...लहसुन की चटनी की तीखी गंध आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं।
 
एक बार जब आप इस मायानगरी के रंग में रंग जाते हैं, तो रात-दिन की भाग-दौड़, आसपास की भीड़ में भी अपनेपन का अहसास होने लगता है। हर दिन दफ्तर आते-जाते मुंबई की लोकल ट्रेन में आपको नए किरदार देखने-बुनने को मिलते हैं। ना जाने कितनी कहानियां हर वक्त आपके आसपास तैरती रहती हैं। मुंबई को अगर जानना है, तो खुद एक कहानी बनना होगा।
 
पंद्रह साल मुंबई में रहने के बाद जब मैं दिल्ली आई, तो सालों तक वहां की तेजी, रवानगी, प्रोफेशनलिज्म और हल्ला-गुल्ला मिस करती रही। आज भी करती हूं। मेरे सपने में आज भी मुंबई जागता है, मुझे बुलाता है। आज भी दिल के अंदर कहीं ना कहीं एक मासूम सी ख्वाहिश है...एक दिन...
 
पुस्तक : बॉम्बे मेरी जान 
लेखिका : जयंती रंगनाथन 
प्रकाशक : वाणी प्रकाशन 
मूल्य : 350 रूपए 
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments