Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Himachal: BJP ने जारी की 6 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, 12 नवंबर को होंगे चुनाव

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (15:04 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को शेष बचे 6 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी। पार्टी ने इससे पहले 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। राज्य में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
 
भाजपा की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रवीन्द्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बडसर से माया शर्मा, हरोली से प्रोफेसर रामकुमार और रामपुर से कौल नेगी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा की दूसरी सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें से अधिकांश पर पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।
 
ज्वालामुखी सीट पर पिछले चुनाव में रमेश धवाला ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने इस बार उनकी सीट बदल दी है। उन्हें देहरा से उम्मीदवार बनाया गया है। देहरा से पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले रविंद्र सिंह रवि को इस बार भाजपा ने ज्वालामुखी से चुनाव मैदान में उतारा है।
 
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में 19 नए चेहरे शामिल थे। पार्टी ने 1 मंत्री सहित 11 विधायकों का टिकट काट दिया था जबकि 2 मंत्रियों की सीटों में बदलाव किया।
 
पहली सूची में भाजपा ने 5 महिलाओं को टिकट दिया था जबकि दूसरी सूची में 1 महिला को उम्मीदवार बनाया गया है। इस प्रकार भाजपा ने कुल 68 सीटों में से 6 पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा में, भाजपा के अभी 43 जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में 2 निर्दलीय सदस्य और माकपा का 1 सदस्य है।
 
राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रयासरत है। चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी की गई। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

આગળનો લેખ
Show comments