Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Health Tips : शक्कर खाने के नुकसान, चीनी की जगह खाएं ये 'फायदेमंद चीज'

Health Tips : शक्कर खाने के नुकसान, चीनी की जगह खाएं ये 'फायदेमंद चीज'
Health care : आजकल कई जानकार लोग यह कहते हैं कि किचन में 4 ऐसी चीजें हैं तो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। पहली गेहूं, दूसरी समुद्री नमक, तीसरी रिफाइंड तेल और चौथी शक्कर यानी चीनी। शक्कर खाने के कई नुकसान है। लोग दूध, चाय और कॉफी में खूब शक्कर मिलाकर खा रहे हैं। लेकिन शक्कर यानी चीनी की जगह आप इस चीज को खाएंगे तो आपको कई फायदे होंगे।
 
शक्कर खाने के नुकसान:
  • यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देती है।
  • इससे डायबिटीज का गंभीर रोग हो सकता है।
  • इसे खाते रहने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ जाता है।
  • फैटी लिवर की प्रॉब्लम भी यह क्रिएट करती है।
  • चीनी हार्ट के लिए भी नुकसानदायक है।
  • मोटापा बढ़ाना में यह अहम रोल निभाती है।
  • यह आपकी स्किन को खराब कर सकती है।
  • सुस्ती और थकान की समस्या होने लगती है।
  • शरीर में कफ की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।
webdunia
चीनी की जगह खाएं ये 'फायदेमंद चीज':
  1. चीनी की जगह गुड़ खाएं क्योंकि यह सभी तरह से लाभकारी है।
  2. गुड़ न सिर्फ मीठा स्वाद देता है बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी देता हैं।
  3. साल 2015 में हुए एक शोध के अनुसार चीनी की जगह गुड़ अधिक पौष्टिक विकल्प है।
  4. गुड़ में प्रोटीन और पोटेशियम होता जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद।
  5. शोध से यह पता चला है कि यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है।
  6. पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी गुड़ को बेहतर विकल्प माना जाता है।
  7. एनीमिया की रोकथाम में भी यह फायदेमंद है क्योंकि इसमें आयरन होता है।
  8. हालांकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 84 होता है ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

National Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा के संबंध में 10 रोचक तथ्य