Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Health Tips: एल्युमिनियम फॉयल में खाना रखना नहीं है खतरे से खाली

Webdunia
खाना गर्म रहे इसलिए एल्‍युमिनियम फॉयल का इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं यह एल्‍युमिनियम फॉयल का इस्‍तेमाल करना सेहत के लिए कितना खतरनाक है। घर से बाहर जाने पर फॉयल का इस्‍तेमाल करते हैं लेकिन घर में भी कई लोग चपाती रखने के लिए फॉयल ही रखते हैं। क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि फॉयल में सब्‍जी या चपाती रखने पर वह गर्म रहेगा। लेकिन फॉयल में मौजूद केमिकल खाने को दूषित भी कर सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं एल्‍युमिनियम फॉयल में खाना रखना कितना सुरक्षित है। और क्‍यों उसमें खाना रखने से परहेज करना पड़ता है...  
 
नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इनवायरमेंट हेल्‍थ साइंसेज में टोक्सिलोजिस्‍ट जीन हैरी के मुताबिक, 'एल्‍युमिनियम में कई न्‍यूरोटॉक्सिट तत्‍व होते हैं। खासकर एसिटिक चीजों को फॉयल पर रखने से बचना होगा।  
 
एल्‍युमिनियम का कस शरीर में जाने के नुकसान
 
- बहुत अधिक गर्म होने पर एल्‍युमिनियम पिघलता है। खाने में मिलने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ता है।
- एल्‍युमिनियम का अधिक इस्‍तेमाल होने पर शरीर की हड्डियां भी गलने लगती है।  
- एल्‍युमिनियम की अधिक मात्रा बढ़ने होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ जाती है। 
- किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। 
-अल्‍जाइमर और डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है।  
 
कैसे रखें खाने को व्‍यवस्थित 
 
एयर टाइट कंटेनर में पैक करें। इसका सबसे बड़ा फायदा है इसमें हवा कही से भी नहीं अंदर जा सकेगी। साथ ही इससे भोजन से बैक्टीरिया भी दूर रहेंगे। इसलिए एल्‍युमिनियम फॉयल की बजाएं एयरटाइट कंटेनर का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है। 
 
फ्रिज में करें स्‍टोर  
 
दरअसल, आप फ्रिज में भी खाने को स्‍टोर कर सकते हैं। इससे भोजन या अन्‍य चीजों में उत्‍पन्‍न होने वाले छोटे  - छोटे जीव फ्रिज में निष्क्रिय हो जाते हैं। और खाने की चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए अक्‍सर खाने की चीजों को कांच के कंटेनर में फ्रिज में रखा जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

इस दीपावली अपने आउटफिट को इन Bangles Set बनाएं खास, देखें बेस्ट स्टाइलिंग आइडियाज

गणेश शंकर विद्यार्थी : कलम से क्रांति लाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि

मां लक्ष्मी के ये नाम बेटी के लिए हैं बहुत कल्याणकारी, सदा रहेगी मां की कृपा

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments