Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या है मोल्नुपिराविर (Molnupiravir)? क्या कोविड-19 का खात्मा करेगी यह दवा? दुनिया में हो रही चर्चा

Webdunia
दुनिया में कोविड-19 का कहर अभी भी जारी है। इससे बचाव के  लिए शोध लगातार किए जा रहे हैं। हालांकि कोविड वैक्सीन के बाद से कोरोना की रफ्तार काफी हद तक कम हो चुकी है। लेकिन यूरोपीय देशों में एक बार फिर से कोविड की लहर तेज हो गई है। अभी तक टीकाकरण इसका एकमात्र उपाय था। इसी बीच कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए एक गोली बनाई गई है, जिसका नाम है मोल्नुपिराविर (Molnupiravir)। यूके सरकार ने इस गोली के इस्तेमाल की सबको मंजूरी दे दी है। जिसके बाद से कोविड से लड़ने में यह महत्वपूर्ण हथियार माना जा रहा है। दुनियाभर में चर्चा का विषय का बनी यह दवा आइए जानते हैं इसके बारे में -
 
मोल्नुपिराविर दवा एक एंटी वारयरल गोली है। जिसे मर्क कंपनी ने बनाया है। 775 लोगों पर ट्रायल किया गया। जिन्हें कोविड होने के 5 दिन के भीतर एंटी वायरल दवा दी गई थी। लगातार निगरानी में रखा गया था। जिसमें 50 फीसदी तक जोखिम को कम पाया। बता दें कि यह दवा उन मरीजों को दी गई थी जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने और मौत के जोखिम का खतरा था।
 
कैसे काम करती है एंटी वायरल दवा ?

कोविड के विरोध बनाई गई यह दवा सार्स-सीओवी-2 वैरिएंट के खिलाफ लड़ने में साबित हुई। इस गोली का सेवन करने के बाद मानव शरीर के मैकेनिज्म की गड़बड़ियों को ठीक करती है। शरीर में प्रवेश हो चुके वायरस को बढ़ने से रोकती है। जैसे-जैसे दवा का असर शुरू होता है तो वायरस की संख्या कम होने लगती है। जिससे इंसान गंभीर रूप से बीमार होने से बच सकता है। ड्रग नियामक संस्था द्वारा यह दावा किया गया है।


इंग्लैंड के ड्रग नियामक संस्था द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि इस गोली का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह दवा दिल के मरीज, डायबिटीज, मोटापे से ग्रसित या अन्य बीमारी के मरीज कोरोना की चपेट में आने पर यह दवा ले सकते हैं।
 
यूके में इस दवा की मंजूरी मिलने के बाद अन्य देश भी इस पर विचार करने लगे हैं। हालांकि भारत में इस दवा के उपयोग पर ड्रग्स नियामक संस्था से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल अमेरिका द्वारा 17 लाख खुराक पर समझौता किया गया है। वहीं मार्क कपंनी ने साल के अंत तक करीब 1 करोड़ खुराक बनाने का लक्ष्य रखा है।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments