Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ये 12 चीजें खाई तो मौत का दरवाजा खुल जाएगा, बच्चों को रखें इनसे दूर

Webdunia
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (20:01 IST)
Poisonous Foods : यह तो सभी जानते हैं कि दुनिया में सैंकड़ों चीजें जानलेवा है, परंतु फिर भी लोग उन्हें बड़े चाव से खाते हैं। उन्हीं सैंकड़ों चीजों में से हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 चीजें जिन्हें खाने से निश्चत ही मौत का दरवाजा खुल जाता है। इसलिए यह जरूरी है कि खाते या पीते वक्त यह जरूर विचार करें कि आप क्या खा और पी रहे हैं।
 
1. पफ़र मछली : इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर होता है जो शरीर में तेज गति से फैलता है। इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में बड़े शौक से खाई जाती है। इसको मछली को बनने के लिए ट्रेंड लोग होते हैं जिन्हें मालूम होता है कि इसे कैसे बनाना है। इस मछली के जहरीले हिस्से जैसे दिमाग, त्वचा, आंखें, अंडाशय, लिवर और आंतों को सावधानी से हटा कर बनाया जाता है। यदि बनाने में सावधानी नहीं रखी तो यह मछली मौत के दरवाजे खोल देती है।
 
2. जायफल : नटमेग या जायफल में मायरिस्टिसिन होता है। इस मसाले का थोड़ा सा हिस्सा खाने पर आपके सोचने समझने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। आपको जो लगेगा वह हकीकत नहीं होगा। 5 ग्राम जितनी कम मात्रा खाने से ही आपके मसल्स अकड़ सकते हैं। यह पेट को ठीक करने के लिए बहुत कम मात्रा में दिया जाता है। इसके ओवरडोज से चक्कर आना, उल्टी, दस्त आदि होने लगता है। ज्यादा मात्रा या प्रतिदिन इसको खाने से मौत हो सकती है।
 
3. कासू मारज़ू चीज :आपने चीज तो कई प्रकार के खाए होंगे लेकिन कासू मारज़ू चीज नहीं खाया होगा। हालांकि यह चीज इटली में बहुत प्रचलित है। ऐसा कहते हैं कि इसे उड़ने छोटे-छोटे कीड़े के लार्वा से बनाया जाता है। यह इतना मुलायम चीज होता है कि क्रीम जैसा लगता है। ये चीज खाते हुए आपको कीड़ों को पकड़ना पड़ता है क्योंकि यह उछलते रहते हैं। चीज में ही जब ये कीड़े मर जाते हैं तो इसका मतलब यह है कि यह चीज अब जहरीला हो गया है। इसे खाने से पेट खराब हो जाता है उल्टी होने लगती है। इससे डायरिया भी हो सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से जी मचलाना, श्वास लेने में दिक़्क़त और मानसिक दौरे जैसी समस्याएं होने की संभावना बड़ जाती है। 
 
4. लाल सोयाबीन : यह वैसे बहुत कम मिलता है। लोगों में यह धारणा है कि यह सेहत के लिए अच्‍छी रहती है, लेकिन इसे खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं क्योंकि इसमें एक ख़ास तरह का वसा होता है जिन्हें पचाना बहुत कठिन है। नहीं पचा तो लगातार उल्टी और पेट दर्द के कारण व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है।
 
5. रूबाब : एक ब्रितानी पकवान इसका उपयोग होता है, लेकिन यह खतरनाक है। इसमें लगी पत्तियों में ओक्सालिक एसिड होता है जिससे आपकी किडनी में पथरी बन सकती हैं जो जानलेवा हो सकती है। हालांकि यह एसिड काफी खतरनाक होता है जो और भी कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकता है। 
 
6. मशरूम : मशरूम काफी प्रकार के पाए जाते हैं। जिसमें से कुछ मशरूम ऐसे होते हैं। जिसमें जहर पाया जाता हैं। जिसके बारे में हमे जानकारी नहीं होती हैं। अगर हम ऐसे मशरूम का सेवन करते है तो आदमी की कोशिकाएं ब्लॉक हो जाती हैं। इस कारण मानव शरीर में ऑक्सीजन का संचालन बंद हो जाता हैं और आदमी मर जाता हैं।
7. कड़वे बादाम : मीठे बादाम हर दिन आप कभी दूध में या कभी मिठाई में या गलाकर खाते हैं। इन्हें खाते रहें, इनसे आपको कोई खतरा नहीं। खतरनाक ऐसे बादाम होते हैं जो कच्चे हैं और स्वाद में कड़वे होते हैं। इनकी कड़वाहट इनके जहरीले होने की निशानी है। इनकी कडवाहाट साइनाइड के कारण होती है। इन्हें न खाएं।
 
8. राजमा : जहां राजमा चावल सारे देश के पसंदीदा डिश में से एक है, वही राजमा का कच्चा खाना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कच्चे राजमा में लेक्टिन एवं साइनाइड होता है। जब राजमा को कच्चा ही पीसा जाता है तो हाइड्रोजन साइनाइड बन जाता है, ये आपके स्वास्थ्य के लिए भयंकर खतरनाक हो सकता है। 
 
9. आलू : कोई कच्चा आलू खाले तो मौत हो जाएगी ऐसा नहीं खा जा रहा है। आपको ध्यान देना है कि आलू का रंग कैसा है। आलू अगर हरा होने लगे तो इसमें जहरीले तत्व आ चुके हैं। यह ग्लाएकोलकलोइड के कारण होता है। यह आपके शरीर के लिए खतरनाक है। अगर आलू हरे हो गए हैं तो उन्हें न खाएं। 
 
10. काजू : कच्चे काजू में उरूशिओल होता है जो इंसानी शरीर के लिए जहर के समान है। आपको आप बाजार से जो काजू खरीदकर लाते हैं वो कई सफाई प्रक्रियाओं से गुजरकर आपके पास पहुंचते हैं। आप ऐसे काजू ही चुनें जिन पर रेडी टू कंज्यूम लिखा हो। 
 
11. सेबफल के बीज : हर रोज नहीं दिन में कई बार खा लें सेब लेकिन जो बात ध्यान रखने लायक है वह यह है कि इसके बीज को फेंकना न भूलें। आप बाहर से ज्यूस पीते हैं ध्यान दें वे कहीं बीज न पीस दें। सेब के बीज साइनाइड लिए होते हैं और आपके लिए बेहद खतरनाक हैं। 
 
12. लौकी : लौकी का ज्यूस, सलाद में लौकी बड़ी हेल्दी, रूक जाइए! लौकी अगर कच्ची खाना है तो पहले इसे टेस्ट करें। अगर इसका स्वाद कड़वा है तो तुरंत फेंक दें। यह जहरीली हो चुकी है क्योंकि इसमें कुकर बीटल नाम का बैक्टेरिया है। आप फिर भी इसे खाते हैं तो जान पर बन आएगी। जान जा भी सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments