Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मौसम के बदलाव के साथ बढ़ रहा है गले का इंफेक्शन, 5 उपाय

Webdunia
throght infection 
 
इन दिनों मौसम में बदलाव आ रहा हैं और यदि आप भी गले से संबंधित संक्रमण से गुजर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है। गले में इंफेक्शन/ संक्रमण को ही थ्रोट इंफेक्शन (throght infection) के नाम से भी जाना जाता है। यह बैक्टीरिया या वायरस के कारण होता है। 
 
गले का इंफेक्शन, गलसुआ, गले में होने वाला एक तरह का संक्रमण है जो लारग्रंथि में होता है। इसमें दर्द के साथ गले के कान के पास वाले हिस्से में सूजन होती है, जिससे खाने-पीने और निगलने में भी काफी तकलीफ होती है और कई बार दर्द के कारण सिर्फ तरल पदार्थों पर ही निर्भर रहना होता है।

यहां जानिए 5 घरेलू उपाय-   
 
1. गले का इंफेक्शन (Throat Infection in Hindi) या गलसुआ होने पर गरम पानी और नमक की सिकाई करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा गरम पानी में नमक डालकर गरारे करने से भी लाभ होता है।
 
2. मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें और इसका लेप बनाकर गलसुए वाली जगह पर लगाएं। इसमें एक चुटकी नमक डाकर इसे बेहद हल्का गुनगुना करके लगाने से ज्यादा फायदा होगा।
 
3. पके हुए चावल के गुनगुने मांड में एक चुटकी नमक डालकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषण भी मिलेगा, पेट भी भरेगा और गलसुआ में भी लाभ होगा।
 
4. ताजे अदरक को टुकड़ों में काट लें और उन टुकड़ों को सुखा लें। अब इसे काले नमक में लपेटकर चूसें। इसके अलावा कच्चे अदरक को भी काले नमक के साथ चूसने पर लाभ होता है। 
 
5. नमक को एक कपड़े में बांधकर इसे गरम तवे पर हल्का सेंक कर गले की सिकाई करें, इससे सूजन उतरेगी और दर्द भी कम होगा।

ALSO READ: घर में कैसे बनाएं ड्राई फ्रूट शेक

ALSO READ: सर्दियों में इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अदरक

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

આગળનો લેખ
Show comments