Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संक्रांति में होने वाले मौसमी संक्रमण से बचाएंगी ये 5 चीजें, जरूर खाएं

Webdunia
संक्रांति के समय मौसम और तापमान के बदलाव के कारण आप संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपनी सेहत और खानपान का खास ध्यान रखना होगा। जानिए कौन सी चीजें बचाएंगी आपको संक्रमण से -
 
1 गुड़ - इस मौसम में शरीर में गर्माहट बनाए रखना बेहद जरूरी है। गुड़ आपके शरीर में गर्मी बनाए रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और आपको सर्द हवाओं में बीमार होने से बचाता है।
 
2 तिल - संक्रांति के समय तिल का सेवन बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। गर्माहट और बेहतर पाचन के लिए इसका सेवन सही होगा और त्वचा में चिकनाई बनाए रखने में मदद करेगा।
 
3 मूंगफली - मस्तिष्क को तरावट देने के साथ-साथ यह आपकी त्वचा, शरीर के आंतरिक अंगों को गर्माहट बनाए रखने के साथ-साथ आवश्यक वसा प्रदान करती है। यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
 
4 घी - इस मौसम में घी का सेवन आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा। इसके अलावा यह जोड़ों की समस्याओं से भी बचाएगा। त्वचा और शरीर के आंतरि‍क अंगों में चिकनाई बनाए रखने के लिए घी फायदेमंद है।
 
5 सूखे मेवे - शरीर को पुष्ट करने और प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए इस मौसम में सूखे मेवों का सेवन जरूर करें। यह आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही फायदेमंद साबित होंगे।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

આગળનો લેખ
Show comments