Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लिवर की समस्या में फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन, आप भी जानिए

लिवर की समस्या में फायदेमंद है इन 5 चीजों का सेवन, आप भी जानिए
जो लोग लिवर में किसी प्रकार की बीमारी या समस्या से जुझ रहे हैं, डॉक्टर की सभी सलाह मानने के अलावा वे कुछ एहतियात जरूर बरत सकते हैं। इन्हीं एहतियातों में शामिल हैं अपनी डाइट की ओर ध्यान देना। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन लिवर के लिए फायदेमंद होता है -
 
1. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है।
 
2. हल्दी : हल्दी का उपयोग भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए होता है। इसे जादुई चीज़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। लिवर एकदम दुरूस्त रहेगा।
 
3. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तब बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरूस्त रखेगा।
 
4. नींबू : नींबू का पेट या पाचन को दुरूस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है।
 
5. चुकंदर : खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला चुकंदर गुणों का खजाना है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बना देगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

समस्त पापों का नाश कर भूत-प्रेत योनी से मुक्ति दिलाती है कामदा एकादशी, पढ़ें पौराणिक कथा