Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रोज व्यायाम न सही, लेकिन जरूर करें यह 1 काम

रोज व्यायाम न सही, लेकिन जरूर करें यह 1 काम
अगर आपको व्यायाम करने का मन नहीं करता या फिर व्यायाम करने का वक्त ही नहीं मिलता, तो एक काम है जो आप रोजाना कर सकते हैं, और व्यायाम की तरह ही सेहत के आधारभूत फायदे पा सकते हैं। आप में से कई लोग वह काम करते भी हैं, लेकिन जो नहीं करते उन्हें भी जरूर करना चाहिए। अब आप सोच रहे हों कि हम किस काम की बात कर रहे हैं। 
 
हम बात कर रहे हैं, सीढ़ियां चढ़ने के बारे में। जी हां, अगर आपका घर जमीनी न होकर फ्लेट या ऊपर की मंजिल पर है तब तो आपके लिए यह बेहतर विकल्प है। सीढ़िया चढ़ना एक बेहतरीन व्यायाम है और यह आपको ऐसे कई फायदे दे सकता है जो एक्सरसाइज करने के बाद आपको मिलते हैं। अगर आप रोज-रोज जिम जाकर व्यायाम नहीं कर सकते या फिर आपको रोज वही काम खास तौर से बाहर जाकर करना बोरिंग लगता है, तो सबसे बढ़िया उपाय है सीढ़ियां चढ़ना।
इसके लिए आपको अलग से कोई तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपको घर से जाते और आते वक्त लिफ्ट का उपयोग न करते हुए सीढ़ियों का उपयोग करना होगा। और आप रह सकते हैं स्वस्थ, सेहतमंद, चुस्त-दुरुस्त भी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नवरात्रि : आपकी राशि के लिए कौन सी देवी आराधना शुभ है