Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विश्व संगीत दिवस : जानिए कौनसे राग क्या फायदा पहुंचाते हैं

विश्व संगीत दिवस : जानिए कौनसे राग क्या फायदा पहुंचाते हैं
हम राग थैरेपी के बारे में जानते हैं। यह भी जानते हैं कि रागों के माध्यम से हीलिंग होती है। राग हमारे मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक परिपेक्ष्यों में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। आइए जानते हैं राग और उनसे मिलने वाले फायदे -
 
1 दरबारी, अड़ाना और सारंग -
यह हृदय की देखभाल में सहायक हैं।
 
2 शिवरंजनी -
यह स्मरण शक्ति सुधारने में सहायक है।
 
3 मालकौंस और ललित -
यह सांस की समस्याओं को सुधारने में सहायक हैं।
 
4 राग भैरवी और राग सोहनी -
अनिद्रा से समाधान और मानसिक शांति के लिए यह दोनों राग फायदेमंद हैं।
 
5 राग भैरवी और देस -
यह राग माइग्रेन और सिरदर्द के सम्बंध में प्रभावशाली है।
 
6 जयजयन्ती -
यह जोड़ों के दर्द और शारीरिक कमजोरी को दूर करता है।
 
7 राग देस -
यह पाचन क्रिया सुधरने में उपयोगी है।
 
रागों को सुनने या बजाने का असर बाद में दिखता है और धीरे-धीरे होता है। यह कोई पेनकिलर की तरह नहीं होता कि चंद क्षणों में ही असर दिख जाए। यह मस्तिष्क के हिस्सों पर प्रभावशाली परिणाम दिखाते हैं। जिससे वहां से पूरे शरीर में सुधार होते हैं। इन्हीं के साथ कुछ अन्य राग भी है जो अनेक समस्याओं में हीलिंग करते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मुंबई के बाद अब पुणे में भी सजने लगी कद्रदानों की महफ़िल ‘चौपाल’