Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सिर्फ 1 मिनट में बनाएं नींबू की शिकंजी

Webdunia
गर्मी के दिन शुरू हो गए हैं और कई लोग इस मौसम में ठंडी शिकंजी पीना ही पसंद करते हैं।कई बार तेज धूप से घर आने पर पसीना बहने लगता है, और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। ऐसे समय में शरीर को लिक्विड की जरुरत होती है। बाहर से आने के बाद एक गिलास नींबू पानी जरूर पीना चाहिए यह न सिर्फ लिक्विड की कमी पूरी करता है बल्‍कि शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है पर कई बार इसे बनाने में समय लग जाता है। लोगों को इसे बनाने में आलस आ जाता हैं, तो कई इसे झंझट समझते हैं।
हम आपको बताते हैं चुटकियों में शिकंजी बनाने का तरीका.... 
 
 इस तरीके से बनाएं मिनटों में शिकंजी- 
 *सबसे पहले बहुत सारे नींबू का रस निकालें। फिर रस में चीनी और थोड़ा काला नमक मिला लें। इस  मिक्स को फ्रीजर में रखी आइस ट्रे में डालकर जमा दें। जम जाने के बाद इसे एयरटाइट कंटेनर या फिर जिप लॉक पॉलिथिन में डालकर रख लें। मिक्स हफ्तों तक काम में आ सकता है। जब भी आपका मन हो शिकंजी पीने का बस आइस क्यूब्स को सादा पानी में डालें और शिकंजी  बना लें।
 
नींबू के रस को करे स्टोर-
 *सबसे पहले नींबू का रस निकाल लें और उसमें चीनी और पानी का एक सीरप बनाकर मिला लें। आप इस सीरप को किसी भी कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं। यह मिक्स कई हफ्तों तक काम में आ सकता है। जब भी आपका मन हो शिकंजी पीने का बस एक गिलास पानी में थोड़ा सीरप मिला कर इसे पी सकते हैं। 
 
रस का स्‍वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें जीरा काला नमक स्‍वाद के अनुसार मिला सकते हैं। इन तरीकों से आपका समय भी बचेगा और मिनटों में शिकंजी या नींबू पानी बनकर रेडी हो जाएगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

लाओस, जहां सनातन हिन्दू धर्म मुख्‍य धर्म था, आज भी होती है शिवभक्ति

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

આગળનો લેખ
Show comments