Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Navratri 2021: व्रत के साथ इन 5 आसान तरीकों से करें बॉडी को डिटॉक्स

Webdunia
शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (08:16 IST)

नवरात्रि में 9 दिन तक व्रत करके भक्तजन मां की आराधना करते हैं। व्रत करने से बहुत सारे फायदे भी होते हैं। सबसे प्रमुख आपके जंक फूड या अन्य सेहत के विरूद्ध वाली चीजें खाने से बच जाते हैं। व्रत करने से बॉडी को बहुत आराम मिलता है। पेट की आंत भी बहुत आराम महसूस करती है। कहते हैं बॉडी से विषैले पदार्थ निकालने के लिए सप्ताह में एक दिन व्रत जरूर करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस नवरात्रि कैसे करें अपनी बॉडी को डिटॉक्स ताकि शरीर स्वस्थ रहें -

1.मोना डाइट - यह डाइट बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही वजन कम करने में भी काफी मदद करती है। मोनो डाइट में आपको एक फल का चयन करना होता है। और उस दिन सिर्फ वही एक फल ही खाएं। जब भी आपको भूख लगे उस फल का सेवन करें। अगर आपको सेब पसंद है तो उस दिन सिर्फ सेब का ही सेवन करें। शुरूआत में थोड़ा कठिन लग सकता है लेकिन यह डिटॉक्स करने का आसान तरीका है।
 
2.वॉटर  फास्ट - जी हां, वाटर फास्ट यानी सिर्फ पानी पीकर व्रत करना। इससे तेजी से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। जैन धर्म में अक्सर पानी पीकर व्रत किया जाता है। जो बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे बेहतर तरीका होता है। साथ ही वजन भी तेजी से कम होता है। वॉटर फास्ट में आप पानी में नींबू, पुदीना, खीरा भी मिला सकते हैं। और दिनभर उस पानी का सेवन करें। हालांकि ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

3.नारियल पानी फास्ट - नारियल पानी पी कर भी फास्ट कर सकते हैं। साथ ही यह भी फायदा रहेगा कि आपको तय समय तक ही पानी पीना है। जी हां, शाम को 6 बजे बाद नारियल पानी का सेवन नहीं किया जाता है। उसकी तासीर ठंडी रहती है ऐसे में आपको सर्दी-खांसी भी हो सकती है। वहीं नारियल पानी का सेवन सुबह 9 बजे से पहले नहीं करना चाहिए। इस तरह आसानी से आपकी बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

4.पानी की मात्रा बढ़ाएं - आपकी बॉडी में पानी की मात्रा बराबर होने पर कई बीमारियों से दूर रहेंगे। बॉडी को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है पानी अधिक से अधिक पिएं। जी हां, पानी पीने से यूरिन के तहत आपकी बॉडी से विषैले चीजें तेजी से निकलती है। इसके अलावा ताजे फलों के रस और सब्जियों के सूप का सेवन कर सकते हैं।
 
5.खाने का सही चुनाव करें - नवरात्रि में बॉडी को अच्छे से डिटॉक्स करने का सही तरीका है सही खान-पान। जी हां, इस दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करें, सामक के चावलों की खीर बना सकते हैं लेकिन फैट मिल्क का इस्तेमाल करें। समई की उबली हुई इडली भी बेहतर ऑप्शन है।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

આગળનો લેખ
Show comments