Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सुबह ये गलतियां मत करो! बढ़ सकता है वजन

Webdunia
आपकी सुबह की शुरुआत आपका पूरा दिन दर्शाती है। अगर आप सुबह का रूटीन हेल्दी रखते हैं तो आपका पूरा दिन प्रोडक्टिव होता है और साथ ही आपकी बॉडी भी हेल्दी रहती है। दूसरी ओर अगर आप अपने दिन की शुरुआत अलार्म स्नूज़ और अन्हेल्दी तरीके से करते हैं तो यह आपके दिन को भी खराब बनाता है। कई लोगों को सुबह उठते ही चाय या कॉफ़ी का सेवन, नाश्ता स्किप करना, नाश्ता करते समय न्यूज़ देखने जैसी कई अदातें होती है। आपको बता दें कि यह सभी आदतें आपके लिए हानिकारक है। ऐसी कई आदतें हैं जो डेली रूटीन के अनुसार बहुत नॉर्मल है पर ये आदतें आपके शरीर का वज़न बढ़ा सकती हैं। डाइटिंग करने के बाद भी अगर आपका वज़न कम नहीं हो रहा है तो आपको इन आदतों को सुधारना चाहिए.....

1. अत्यधिक या कम सोना: नींद हमारे शरीर के लिए भू ज़रूरी है। 7-8 घंटे की नींद आपके शरीर के लिए काफी है। इससे अधिक सोना या कम नींद लेना आपके मेटाबोलिज्म को प्रभावित कर सकता है। ज्यादा सोने से आप नाश्ता स्किप करते हैं और सुबह के ज़रूरी पोषक तत्व आपको नहीं मिल पाते हैं। साथ ही कम नींद के कारण स्ट्रेस बढ़ता है जिससे वज़न बढ़ने की समस्या हो सकती है।

2. सुबह नाश्ता और पानी स्किप करना: आज की इस भाग दोड़ ज़िन्दगी में अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट स्किप करे हैं। दरअसल ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपका वज़न बढ़ सकता है। सुबह खाली पेट रहना मेटाबोलिज्म और क्रेविंग को बढ़ाता है। साथ ही वज़न नियमित रखने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत ज़रूरी है। सुबह उठने के बाद पानी पीने से आपका पाचन तंत्र नियमित रूप से काम करेगा।


3. नाश्ता करते समय न्यूज़ देखना: अक्सर लोगों को खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखने की आदत होती है। दरअसल खाना खाते समय टीवी या मोबाइल देखना आपका वज़न बढ़ा सकता है। आपका ध्यान टीवी पर होने के कारण आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं और धीरे-धीरे खाने को चवाते हैं। यह आदत के कारण आपका वज़न बढ़ सकता है।

4. एक्सरसाइज न करना: आपमें से कई लोग सुबह उठकर एक्सरसाइज नहीं करते होंगे। सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके ज़रिए आप जल्दी फैट बर्न करते हैं। साथ ही सुबह धुप की किरण लेना भी आपकी बॉडी के लिए ज़रूरी है।

5. चाय या कॉफ़ी में क्रीम डालना: सुबह उठते ही हमारे शरीर को एक्टिव करने के लिए हमे चाय या कॉफ़ी की ज़रूरत होती है। कई लोग सुबह की चाय में मलाई या कॉफ़ी में क्रीम डालते हैं। साथ ही कई लोग बहुत अधिक शुगर का भी इस्तेमाल करते हैं। यह आदतें आपका वज़न बढाती है इसलिए डाइटिंग करने के बाद भी आपका वज़न कम नहीं होता है।

6. सुबह गलत खाना: अधिकतर भारतीय परिवारों में लोग बहुत अधिक तला खाना खाते हैं। साथ ही कई लोग सुबह समोसे, कचोरी, जलेबी जैसी चीज़ों से अपना दिन शुरू करते हैं। कई लोग रेडी मेड फोड़ को भी ब्रेकफास्ट में खाते हैं। यह आदतें आपके शरीर के लिए हानिकारक है। 
ALSO READ: Yoga से कैसे होते हैं hormone balance? जानिए कुछ योगासन

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments