Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं क्या नहीं, जानिए 10 काम की बातें...

Webdunia
सुबह का नाश्ता सभी को अवश्य करना चाहिए। यह सेहत के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए डॉक्टर्स और डाइटीशियन सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ने की सलाह देते हैं। लेकिन यह तभी फायदेमंद होगा जब आप इसमें सेहतमंद चीजों को शामिल करेंगे।

आप रोज सुबह नाश्ता करते हैं, लेकिन इसके साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप नाश्ते में क्या ले रहे हैं। चलिए जानते हैं कि कौन-सी चीजें आपको लेनी चाहिए और कौन सी नहीं....आगे फैसला आपका है।
 
1 हरी सब्जियों को कच्चा या अधि‍क पकाकर खाने की आदत है, तो इसकी जगह उसका सूप बनाकर पिएं। यह अधि‍क लाभदायक होगा। आप चाहें तो सब्जियों को उबालकर या हल्का सा पकाकर खा सकते हैं। 
 
2 पेय पदार्थों में जूस पीना जरूर सेहतमंद है, लेकिन दससे बेहतर होगा अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएं। इसमें शर्करा और कैलोरी उतनी अधि‍क नहीं होगी और आप प्राकृतिक रूप से इसका लाभ उठा सकेंगे।
 
3 दक्षिण भारतीय क्षेत्रों के साथ-साथ अब अन्य स्थानों पर भी इडली सांभर को सुबह के नाश्ते में शामिल किया जाता है। साथ ही गुजराती खमण और ढोकला भी। इस तरह का नाश्ता बिल्कुल सेहतमंद होगा लेकिन आपकी जंग मोटापे को लेकर है तो आपको इनसे तौबा करना होगा।
 
4 अगर आप बेकरी की बनी चीजें जैसे पाव, कप केक या ऐसी अन्य चीजें नाश्ते में खाने के आदि हैं, तो इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड  आपके लिए फायदेमंद होगी।
 
5 सेहत के प्रति अगर फिक्रमंद हैं, तो देसी घी से बने हलवे के बजाए ओट्स का सादा हलवा या फिर नमकीन ओट्स कहीं अधि‍क फायदेमंद होगा। आप चाहें तो ओट्स को गर्म दूध और शकर के साथ खा सकते हैं।
 
6 नाश्ते में रोटी या पराठे के साथ अचार और मक्खन खाने की आदत है, तो यह आपके लिए हानिकारक है। इसके बजाए हरी मिर्च को हल्का सा तलकर खा सकते हैं।
 
7 भारतीय घरों में अगर सुबह के नाश्ते की बात करें तो मुख्य रूप से पराठे, पोहे या उपमा जैसी चीजों को शामिल किया जाता है। इसके साथ कुछ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी लेते हैं। लेकिन इसमें आप पराठों की जगह उपमा, नमकीन दलिया, घी लगी रोटी शामिल करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।
 
8 अगर नाश्ते में स्मूदी को शामिल करना आपको एक सेहतमंद तरीका लगता है, तो याद रखें इनमें प्रयुक्त शकर व स्वाद के लिए प्रयोग की गई चीजें इसके फायदों को कम कर देती हैं। बल्कि केला और दूध एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
 
9 सुबह के नाश्ते में नमकीन व मसालेदार मांस लेने के बजाए सफेद अंडे कहीं अधि‍क फायदेमंद होंगे। क्योंकि इसकी अपेक्षा अंडों में सोडियम की मात्रा कम होगी जो आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
 
10 नाश्ते में दही का विकल्प सेहतमंद जरूर है, बशर्ते वह बगैर मलाई वाले दूध से बना हो। इसे सादे रूप में खाना अधिक फायदेमंद होगा बजाए इसमें अतिरिक्त मात्रा में नमक या शकर डालकर खाने के।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2024 : इस दीपावली अपने घर को इन DIY दीयों से करें रोशन

रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के हैं अद्भुत फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

दिवाली पूजा के लिए कैसी होनी चाहिए लक्ष्मी जी की तस्वीर: जानिए नियम और पूजा विधि

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

इस बार दिवाली पर घर के कामों में ऐसे तय करें बच्चों की भागीदारी

આગળનો લેખ
Show comments