Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

नीरज चोपड़ा करते हैं Ladder Drills Exercise, जानिए इसके 6 फायदे

क्या होती है लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज? जानिए सही तरीका और फायदे

WD Feature Desk
सोमवार, 12 अगस्त 2024 (15:40 IST)
Ladder Drills Exercise
Ladder Drills Exercise : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वो आए दिन नए-नए वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं। 26 साल के नीरज अपनी फिटनेस से कोई समझौता नहीं करते हैं। ALSO READ: Vinesh Phogat दिनभर में क्या क्‍या खाती हैं? डाइट में शामिल करती हैं ये खास चीजें

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए एडीएस सेंटर के योगा एक्सपर्ट दीपक तंवर से जानते हैं लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज करने के फायदे और तरीके के बारे में.......ALSO READ: Hypnic Jerk: क्या आपको भी आते हैं नींद में झटके? हो सकते हैं ये 6 कारण, जानें कुछ बचाव
 
लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज क्या है?
लैडर ड्रिल्स एक्सरसाइज एक तरह की हाई इंटेंसिटी वर्कआउट या ट्रेनिंग है, जिसे आमतौर पर एथलीट या खिलाड़ी ज्यादा करते हैं। इस एक्सरसाइज में आपको एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में जंप लगाना होता है। दरअसल, इस एक्सरसाइज के तहत आपको एक सीढ़ियों के समान रस्सी या कपड़े की एक लंबी पट्टी पर तेज दौड़ना होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कई रैप्स या सेट्स लगाने होते हैं। आमतौर पर फिजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज की जाती है।
 
लैडर ड्रिल्स करने के फायदे:
1. कैलोरी बर्न : यह ड्रिल करने से अच्छी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन भी आसानी से घटता है।
 
2. शारीरिक ताकत : इस ड्रिल को लगाने से शारीरिक ताकत बढ़ती है।
 
3. पोश्चर सुधार : इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी पोश्चर में सुधार होता है।
 
4. मेंटल हेल्थ : इसे करने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे नींद भी अच्छी आती है।
 
5. घुटनों की मजबूती : इसे करने से घुटने मजबूत होते हैं साथ ही साथ कमर का दर्द भी कम होता है।
 
6. आलस और जकड़न कम : इससे शरीर में आलस कम होने के साथ ही जकड़न भी कम होती है।
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका:
1. वार्मअप : इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको थोड़ा वार्मअप करना चाहिए।
 
2. ड्रिल फॉलो करें : इस ड्रिल की शेप को फॉलो करें।
 
3. बॉक्स में कूदें : सबसे पहले थोड़ा वार्मअप करें और इस ड्रिल के खानों (बॉक्स) में कूदें।
 
4. आगे बढ़ें : अब आपको बॉक्स को पार करते हुए आगे की ओर निकलना है।
 
5. तेज गति : इस दौरान आपकी दौड़ने की गति सामान्य से तेज होनी चाहिए।
 
सावधानी : अगर आप हड्डी से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं या हाल ही में कोई सर्जरी हुई है तो इसे करने से बचें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ALSO READ: ठंडा खाना खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 7 नुकसान, जानें कुछ सुझाव

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments