Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Winter health care : ठंड में बंद नाक से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 उपाय

Winter health care : ठंड में बंद नाक से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 उपाय
ठंड ने दस्तक दे दी हैं। ऐसे में बंद नाक की समस्या आम हो जाती है। हममें से अधिकतर लोग होंगे जो बंद नाक की समस्या से परेशान होंगे यदि आप भी उन लोगों में शुमार है जिन्हें बंद नाक परेशान कर रही है, तो हम आपको यहां इस लेख में कुछ घरेलू उपाय बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप बंद नाक की समस्या से राहत पा सकते है आइए जानते हैं.....
 
1 भाप लेना - इसके लिए आपको गर्म पानी में खुशबूदार तेल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इसके अलावा आप इसमें अयोडीन की कुछ बूंदें या फिर विक्स कैप्सूल भी डाल सकते हैं। अब इस गर्म पानी के बर्तन की ओर चेहरा करके भाप लें। यह नाक खोलने के साथ ही सर्दी में आराम देगा।
 
2 बंद नाक खोलने का एक और आसान सा तरीका है एक छोटा सा व्यायाम। जी हां, इसके लिए आपको अपनी नाक बंद करके सिर को पीछे की तरह झुकाना है और कुछ समय के लिए सांस को रोककर रखना है। इसके बाद नाक खोलकर सांस लेने में आसानी होगी। इस तरीके को आप दोहरा सकते हैं।
 
3 गरम पानी - अगर आप सहज हैं तो इसके लिए अपना सिर पीछे की ओर झुकाएं और किसी ड्रॉपर की मदद से हल्के गर्म या गुनगुने पानी की कुछ बूंदे नाक के छिद्रों में डालें। कुछ ही देर में वापस सिर आगे कर लें और इस पानी को निकाल दें।
 
4 नारियल तेल - नारियल तेल बंद नाक को खोलने का एक बेहतरीन उपाय है। जब भी कभी आपकी नाक बंद हो जाए, तो आप नारियल तेल अंगुली से नाक के अंदर तक लगाएं। या फिर नरियल तेल की कुछ बूंदे नाक में डालें और फिर गहरी सांस लें। कुछ ही देर में आपकी नाक खुल जाएगी। ध्यान रहे की नारियल तेल पिघला हुआ हो।
 
5 कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर सूंघ सकते हैं, या फिर सादा कपूर सूंघना भी आपको फायदा देगा। इसके अलावा नाक को गर्माहट देकर भी बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Tea Lovers के लिए ठंडे मौसम की 5 गर्मागर्म चाय, सेहत के लिए जरूर आजमाएं