Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शमी के यह 5 फायदे आपको नहीं पता होंगे

Webdunia
दशहरे पर खास तौर से सोना-चांदी के रूप में बांटी जाने वाली शमी की पत्त‍ियां, जिन्हें सफेद कीकर, खेजडो, समडी, शाई, बाबली, बली, चेत्त आदि भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म की परंपरा में शामिल है। आयुर्वेद में भी शमी के वृक्ष का काफी महत्व बताया गया है। आप भी जरूर जानिए इसके सेहत व सौंदर्य लाभ - 
 
1 त्वचा की समस्याओं में इसकी लकड़ी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। त्वचा पर होते वाले फोड़े-फुंसी आदि में शमी की लकड़ी को घिस कर लगाना फायदा पहुंचाता है और ये समस्याएं जल्दी खत्म हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें :  कम नमक खाने से हो सकते हैं ये 5 नुकसान
 
2 खुजली होने पर आप इसकी पत्त‍ियों का प्रयोग लेप के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए शमी की पत्त‍ियों को दही के साथ पीसकर लेप बनाएं और ाुजली वाले स्थान पर लगा लें, लाभ होगा।
 
3 पेशाब संबंधी समस्या होने पर शमी के फूलों को दूध में उबालकर, ठंडा होने पर पिसा हुआ जीरा मिलाकर रोगी को दिया जाता है। खास तौर से पेशब में धातु आने पर यह दिन में दो बार पीना लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें :  रोज व्यायाम न सही, लेकिन जरूर करें यह 1 काम
 
4 शरीर में गर्मी अधिक बढ़ जाने पर शमी के पत्तों का रस निकालकर पानी में जीरे और शकर के साथ मिलाकर पीने से राहत मिल सकती है। इससे शरीर में ठंडक आती है।
 
5 जहर उतारने के लिए भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। शमी के पत्तों को नीम की पत्त‍ियों के साथ पीसकर इसका रस अगर रोगी को पिलाया जाए, तो जहर का असर कम हो जाता है। 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments