Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

इन 3 एक्सरसाइज को नियमित करने से सुधरेगा बॉडी पोश्चर, जरूर जानें

Webdunia
आपका पोश्चर सही होना बेहद जरूरी होता है। गलत पोश्चर आपके शरीर की पूरी बनावट को तो बिगाड़ता ही है, साथ ही इसका असर आपकी पर्सनॉलिटी पर भी पड़ता है। अगर आप झुककर चलते हैं, कंधा झुका रहता है तो यह एक गलत पोश्चर की निशानी है। कंधे को बहुत देर तक झुकाकर काम करने से भी कूबड़ निकलने जैसी समस्या भी हो जाती है। गलत पोश्चर को सुधारने के लिए इस पर सही समय पर काम करना बहुत आवश्यक है, वरना शरीर में दर्द व मसल्स पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है। यदि आप चाहते हैं बेहतरीन व्यक्तित्व को पाना तो हम इस लेख में कुछ एक्सरसाइज बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप पा सकती हैं सही पोश्चर। आइए जानते हैं।
 
डोर फ्रेम स्ट्रेच एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने दरवाजे के पास जाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को अपने दरवाजे के कोने में 90 डिग्री एंगल पर रखें। अपने हाथों को स्थिर रखते हुए आप धीरे-धीरे आगे की ओर जाएं। ध्यान रखें कि आपको नीचे की तरफ नहीं देखना है और सामने की तरफ देखते हुए आगे और पीछे होते रहें। ऐसा आपको नियमित रूप से करने करना है। इस एक्सरसाइज से आप अपने कंधों पर एक खिंचाव महसूस करेंगे, जो आपके राउंड शोल्डर को सुधारने में मदद करेगा।
 
Bow Pose या Dhanurasana : इसके लिए आप पेट के बल लेट जाएं और छाती को ऊपर उठाते हुए हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं। पैरों को भी कूल्हों की तरफ उठाएं और पंजों को हाथों से पकड़ें और कुछ देर इसी स्थिति में रहें। इस आसन की मदद से आप अपने पोश्चर को सुधार सकते हैं।
 
Cat Pose या Marjariasana : मार्जार्यासन पोश्चर सुधारने के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले आप हाथों और घुटनों के बल आ जाएं और हाथों को सीधा रखें। अब श्वास छोड़ते हुए सिर को छाती की तरफ लाएं और ऊपरी कमर को बाहर की तरफ गोल करें। ऐसा करने से आपकी पीठ पर खिंचाव आएगा। आप आसन करने से पहले योग प्रशिक्षक से भी सलाह ले सकते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments