Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अगर आपको भी यूरिन रोकने की है आदत तो हो जाएं सतर्क

अगर आपको भी यूरिन रोकने की है आदत तो हो जाएं सतर्क
किसी भी स्थान पर, चाहे वह यात्रा हो या फिर कोई कार्यक्रम, अगर आप लंबे समय तक वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर देर तक यूरिन रोकने की कोशि‍श कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह आपके लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। यकीन नहीं होता? तो अभी जानिए, यूरिन रोकने के यह 5 नुकसान - 
 
1 यूरिन द्वारा शरीर से अवांछित हानिकारक पदार्थों का निष्कासन होता है। अगर आप वॉशरूम की जरुरत महसूस होने के कुछ समय बाद तक भी यूरिन के लिए नहीं जाते, इसका मतलब आप उन हानिकारक पदार्थों को शरीर में रोककर संक्रमण या बीमारी का निमंत्रण दे रहे हैं। यह घातक हो सकता है।

2 आपको वॉशरूम की जरूरत महसूस हो रही है, इसका मतलब है कि आपका ब्लेडर अब पूरी तरह से भर चुका है। इसके बावजूद यूरिन रोके जाने पर ब्लेडर पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

webdunia
 
अगर आप लंबे समय तक यूरिन रोककर रखते हैं, तो आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। दरअसल कुछ समय की देरी होने पर भी यूरिन ब्लेडर से किडनी में वापस पहुंचकर सकता है जिसके फलस्वरुप स्टोन का निर्माण हो सकता है।

4 सही समय पर यूरिन के लिए न जाना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और किडनी के साथ संबंधि‍त अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

webdunia
 
अधि‍क समय तक यूरिन रोकना आपको मूत्र संबंधी कई रोगों कर शि‍कार बना सकता है साथ ही किडनी खराब कर सकता है। इतना ही नहीं आपकी महसूस करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अगर आपके मुंह से आती है बदबू तो...