Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Health Care Tips : घर की इन 6 चीजों को जरूर करें साफ इन्हें न करें नजरअंदाज

Webdunia
इस समय देश की कोरोना वायरस के कारण जो स्थिति है, उसको ध्यान में रखते हुए हमें अपने साथ-साथ घर की साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। वैसे तो सभी लोग अपने घर को रोजाना ही साफ करते व करवाते हैं, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें नियमित साफ करने पर अधिकांश लोग जोर नहीं देते। यदि इन चीजों को साफ करना भूले तो उनके इस्तेमाल से घर के सदस्यों को इससे खतरा हो सकता है, क्योंकि अधिकतर हम इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं और ये चीजें वायरस फैलाने का कारण भी बनती हैं।
 
तो आइए जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें, जो इस समय हमें ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं।
 
1 घर का मेन गेट -
 
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि घर के मुख्य दरवाजे व मेन गेट को भी रोजना साफ करना चाहिए। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आने के साथ ही इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
 
2 डिश टॉवेल -
 
जिस तौलिये से आप घर के बर्तनों को पोंछते हैं उसे डिश टॉवेल कहते है। उन्हें भी रोजाना साफ करना जरूरी होता है वरना गंदे डिश टॉवेल इस्तेमाल करने से बर्तन साफ होने की बजाय गंदे होंगे और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
 
3 किचन और बाथरूम का फर्श -
 
इन दो जगहों पर गंदगी फैलने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। बाथरूम और किचन को व इनमें लगे सिंक को नियमित अच्छे एंटी-बैक्टीरियल लिक्व‍िड से साफ करें।
 
4 रिमोट कंट्रोल -
 
चाहे टीवी का रिमोट हो या एसी का, कई लोग इन्हें छूते है, कई बार खाते खाते हुए उन्हीं हाथों से रीमोट का इस्तेमाल करते है। जिस वजह से उनमें गंदगी चिपक जाती है।
 
5 महिलाएं अपने पर्स को रोजाना साफ करें -
 
महिलाएं अपने पर्स में कई तरह का सामान रखती है, दिनभर उसे अपने साथ ले जाते हुए यहां-वहां, रखने का काम पड़ता है। ऐसे में पर्स नीचे से काफी गंदा हो जाता है। गंदे पर्स को अगर आपने घर के सोफे या बेड पर रखा तो इंफेक्शन का खतरा खतरा होता है। इसलिए अपने पर्स को नीचे से व अदंर से अच्छी तरह से साफ रखें।
 
6 लैपटॉप की नियमित करें साफ-सफाई
 
इस वक्त अधिकतर लोग 'वर्क फ्रॉम होम' हैं और हम में से अधिकतर लोग लैपटॉप का जरूर इस्तेमाल करते ही होंगे लेकिन इसकी सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते। यदि आप भी यही गलती कर रहे हैं तो इस गलती को तुरंत सुधार लें और काम करने से पहले इसे साफ करना न भूलें।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments