Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शकर के यह 5 नुकसान, आप नहीं जानते...

शकर के यह 5 नुकसान, आप नहीं जानते...
मिठास के रूप में शकर आपके जीवन का एक अभिन्न अंग है। लेकिन इसकी मिठास जितनी अच्छी लगती है, उतने ही बुरे हैं इसके कुछ नुकसान। अगर आपको भी है शकर खाने की आदत, तो एक बार जरूर जान लें, इससे होने वाले यह 5 नुकसान - 
1 डाइबिटीज का खतरा - अगर आपके परिवार में किसी को डाइबिटीज है, तो बेशक आपको शकर का प्रयोग कम से कम करना चाहिए, क्योंकि यह अनुवांशि‍क रूप से डाइबिटीज का कारण बन सकती है।

2 खुजली - शकर का अत्यधि‍क प्रयोग करना आपके गुप्तांगों में खुजली की समस्या पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं यह गुप्तांगों द्वारा अत्यधि‍क तरल स्त्राव और संक्रमण के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
webdunia
 
3 हृदय रोग - शकर या मीठी चीजों का अधि‍क सेवन करना, हृदय की नलियों में वसा का जमाव कर उसे ब्लॉक करने में मदद करता है और नली को अंदर से संकरा कर देता है। इससे हृदय रोगों या हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

4 एग्जिमा - त्वचा पर भी शकर का अधि‍क सेवन बुरा असर डाल सकता है। यह त्वचा में खुजली, लालिमा या अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। एक शोध के अनुसार शकर का प्रयोग एग्जिमा की संभावना को बढ़ा देता है।
webdunia
5 हड्ड‍ियां कमजोर - दांतों की ऊपरी परत के अलावा इसका प्रयोग आपकी हड्ड‍ियों को कमजोर करने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा ऑस्टि‍योपोरासिस जैसी समस्याओं के लिए भी शकर का अधि‍क सेवन जिम्मेदार है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बालगीत : झूठे-मक्कारों को दंड...