Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Lockdown में बनें Creative, अपनाएं खास टिप्स

Lockdown में बनें Creative, अपनाएं खास टिप्स
कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस वक्त परिवार का हर सदस्य अपने घर में मौजूद है। सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ घर में ही रहना है। कहीं आ-जा भी नहीं सकते। ऐसे में बोरियत होना तो लाजमी है, वहीं मूड भी खराब रह सकता है।
 
लेकिन इस वक्त को इस तरह बर्बाद करने की बजाय अगर इस समय का फायदा उठाकर कुछ क्रिएटिव किया जाए तो इससे अच्छा और क्या है भला? जी हां, ये जो समय मिला है इसे यूं ही गुजारने की बजाय खुद को तराशने में लगाएं और इस समय का फायदा उठाकर खुद को क्रिएटिव बनाएं। आइए जानें ऐसे काम, जो आप इस वक्त कर सकते हैं।
 
घर में मौजूद वेस्ट सामान जैसे पुरानी बॉटलें हमारे घर में हम आसानी से मिल जाएंगी। बेकार पानी की बोतलें या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भी ले सकते हैं। आप इन बोतलों का उपयोग फूलदान बनाने के लिए कर सकते हैं। यह तरीका आपके घर को सुंदर बना सकता है।
 
इस वक्त बच्चे ऑनलाइन क्लासेस में व्यस्त हैं लेकिन इससे थोड़ा समय निकालकर वे आर्ट व क्राफ्ट कर सकते हैं।
 
पेंटिंग को दें समय
 
लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए आप रचनात्मकता की तरफ बढ़ सकते हैं। पेंटिंग इसके लिए बहुत बढ़िया है।
 
अपनी पुरानी टीशर्ट से आप हेयर बैंड बना सकते हैं। इसे सीखने के लिए आप वीडियो की मदद ले सकती हैं।
 
खाना बनाने में कुछ बदलाव किया जा सकता है। नए-नए पकवानों को बनाना भी आप लॉकडाउन के दौरान सीख सकते हैं।
 
अगर आप लिखना पसंद करते हैं, तो यह समय आपके लिए है। आप सुकून के साथ खुद को समय दे सकते हैं।
 
डांस के नए फॉर्म आप लॉकडाउन के समय सीख सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CoronaVirus से बचने के 10 बड़े उपाय