Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Health Care Tips : फ्रिज का पानी पीते हैं, तो इसके नुकसान भी जान लीजिए

Health Care Tips : फ्रिज का पानी पीते हैं, तो इसके नुकसान भी जान लीजिए
अगर आप प्यास बुझाने के लिए फ्रिज की ओर दौड़ते है और फ्रिज में रखा चिल्ड वाटर पीते हैं, तो पहले ये जान लीजिए कि फ्रिज में रखा ठंडा पानी पीने से कौन से नुकसान हो सकते हैं -
 
1 फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो नुकसानदायक है।
 
2 फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप सुबह ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही रह सड़ता है।
 
3 इस पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।
 
4 अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी ध़ड़कनों को कम भी कर सकता है।
 
5 फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जानिए, महिलाओं को क्यों करना चाहिए कसूरी मेथी का सेवन