Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आप जानते हैं कपूर के तेल के 8 करिश्माई फायदे?

Webdunia
कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के चलते पूजा-हवन सामग्री के अलावा सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यदि आपने अपने ब्यूटी प्रसाधन में इसे भी जोड़ लिया तो आपकी कई समस्याएं हल हो जाएंगी। जितना लाभकारी है कपूर, उतना ही बेशकीमती है कपूर का तेल।
 
तो आइए जानते हैं कपूर के तेल के जादुई फायदे। लेकिन उससे पहले हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कपूर का तेल घर पर ही बना सकते हैं।
 
वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा और ये हो गया तैयार कपूर का तेल।
 
अब जानते हैं इसके 8 जादुई फायदे -
 
1. कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुंहासों के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है।
 
2. एक टब में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा कपूर का तेल डालें। अब इसमें कुछ देर अपने पैरों को डुबोकर बैठ जाएं। इससे आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। यदि आपके पैरों में कोई इंफेक्शन या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने से फंगस हट जाएंगे और साथ ही दर्द से भी राहत मिलेगी।
 
3. कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें।
 
4. स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे।
 
5. त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।
 
6. अंदरुनी दर्द में भी कपूर का यह तेल बेहद असरदार औषधि है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना कर उस स्थान पर मसाज करने पर दर्द से राहत मिलती है।
 
7. तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करने से तनाव कम होता है।
 
8. बालों का झड़ना हो या फिर डैन्ड्रफ की समस्या हो, कपूर के तेल से मसाज कीजिए। इन दोनों समस्याओं का हल हो जाएगा, वहीं बालों के दोबारा उगने में भी मदद मिलेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

दीपावली पर कैसे पाएं परफेक्ट हेयरस्टाइल? जानें आसान और स्टाइलिश हेयर टिप्स

Diwali Skincare : त्योहार के दौरान कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

આગળનો લેખ
Show comments