Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आप जानते हैं भांग पीने के 5 खतरनाक नुकसान

Webdunia
होली हो या रंगपंचमी ...रंगों की मस्ती में भांग की ठंडाई न हो, तो मजा अधूरा ही रह जाता है। अगर आप भी भांग पीने के शौकीन हैं, और थोड़ी-बहुत भांग से आपका काम नहीं चलता, तो इस बार होली से पहले आपको जरूर जानना चाहिए, भांग पीने के यह 5 नुकसान। जानिए - 





1 : भांग पीने के बाद भले ही आपका आनंद बढ़ जाए, लेकिन दिमागी क्षमता कम हो सकती है। भंग का सेवन आपकी दिमागी क्षमता पर बुरा प्रभाव डालती है, जिसे प्रत्यक्ष तौर पर देखा जा सकता है। इसका असर लंबे समय तक दिमाग पर नकारात्मक असर डालता है।

 
 

2 : भले ही आप विभि‍न्न उपाय आजमाकर भांग का नशा उतार लें, लेकिन नश उतरने के बाद भी यह आपके दिमाग और व्यवहार पर नकारात्मक असर डालती है। इसके सेवन के कुछ समय बाद आप डिप्रेशन या चिड़चिड़े स्वभाव के शि‍कार हो सकते हैं।





 
 

3 : भांग का सेवन करना जहां पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी के लिए जिम्मेदार है, वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए इसका थोड़ा भी सेवन करना, गर्भस्थ शि‍शु के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।



4 : भांग खाने के बाद आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां जैसे अत्यधि‍क सिरदर्द, सिर भारी होना, घबराहट, ऊल्टी, मितली, चिंता आदि महसूस हो सकती हैं, जो काफी तकलीफदेह होती हैं। आप बहकी-बहकी बातें कर सकते हैं और कमजोर दिमागी क्षमता हो तो यह आपके मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ सकती है। 



5 :  इसके अलावा भांग का सेवन भूख और नींद की कमी अथवा इनकी अधि‍कता के जिम्मेदार हो सकता है। यह आपके रक्तचाप को प्रभावित कर सकता है साथ ही मानसिक रोगों को जन्म दे सकता है। 



 
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

धनतेरस पर कैसे पाएं ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक? जानें महिलाओं के लिए खास फैशन टिप्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली कविता : दीपों से दीप जले

दीपावली पर कविता: दीप जलें उनके मन में

भाई दूज पर हिन्दी निबंध l 5 Line Essay On Bhai Dooj

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

Show comments